फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भगवंत मान ने कैप्टन सरकार को बिजली दरों में कटौती की दी चेतावनी

भगवंत मान ने कैप्टन सरकार को बिजली दरों में कटौती की दी चेतावनी

Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान ने कैप्टन सरकार को बिजली दरों में कटौती की दी चेतावनी
भगवंत मान ने सरकार को बिजली दरों में कटौती की दी चेतावनी
विज्ञापन

कहा 25 फरवरी तक ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष करेंगे तेज
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू किए बिजली आंदोलन के तहत शुक्रवार को स्थानीय एक होटल में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें सांसद भगवंत मान सहित आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

इस मौके पर भगवंत मान ने कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 फरवरी तक बिजली दरों में कटौती नहीं हुई और गरीब लोगों को हजारों रुपये के बिल भेजने बंद नहीं किए तो 26 फरवरी को संघर्ष तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि जिन गरीब लोगों को राज्य सरकार ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी हुई है। उन्हें भी साठ-साठ हजार रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। बिल का भुगतान नहीं करने पर उनके घरों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। लेकिन उनकी पार्टी बिजली आंदोलन के तहत काटे गए सभी बिजली क नेक्शनों को अपने स्तर पर जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके रहते हुए किसी भी घर में अंधेरा नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि इस आंदोलन में अन्य राजनीतिक दलों को भी राजनीति से ऊपर उठकर शामिल होना चाहिए। जिससे पंजाब के लोगों को पावरकॉम के बेतहाशा भेजे जा रहे बिलों से निजात मिल सके। इस अवसर पर रविजोत सिंह तरतारन, नरिंदर सिंह शेरगिल आनंदपुर साहिब, संगरूर के हलका इंचार्ज दिनेश बंसल, हलका लहरागागा के इंचार्ज जसवीर कुदनी, संगरूर के जिलाध्यक्ष राजवंत सिंह घुली, दलवीर सिंह ढिल्लों सहित अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो:15एसजीआरपी01:संगरूर में प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधितकरते भगवंत मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed