{"_id":"5c45f4f6bdec224e364f913e","slug":"171548088566-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, सोमवार बरसात के साथ पड़े ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, सोमवार बरसात के साथ पड़े ओले
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात के साथ गिरे ओले
लुधियाना। शनिवार और रविवार को निकली धूप के बाद सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, इस दौरान हलकी बारिश हुई। शाम के बाद चली तेज हवाओं से जमकर बरसात हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए ओले भी पड़े।
बारिश और ओले गिरने से पारा एक बार फिर से लुढ़क गया है। बरसात के कारण शहर के कई एरिया में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम समाचार लिखे जाने तक बरसात पडने का दौर जारी था। माहिरों की माने तो मंगलवार भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने की उम्मीद है। सोमवार तेज बरसात के चलते देर शाम शहर के निचले एरिया में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बिजली गुल होने के कारण पानी निकलाने के लिए लगाई निगम की मोटरों ने भी बंद रही। ऐसे में सड़कों पर एक फुट से ज्यादा पानी जमा हो गया। वही ज्यादातर अंडर पास में भी बरसात का पानी एक से दो फुट तक भर गया।