{"_id":"5be5bcf0bdec226949007b54","slug":"171541782768-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी फड़ी वालों ने नगर निगम के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी फड़ी वालों ने नगर निगम के बाहर दिया धरना
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी फड़ी वालों ने निगम के बाहर दिया धरना
निगम मुलाजिमों ने रेहड़ी फड़ी वाले से की थी मारपीट,
मेयर बलकार सिंह संधू के आश्वासन पर धरना किया समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। निगम मुलाजिमों द्वारा तीस अक्तूबर को रेहड़ी फड़ी वाले अर्जुन के साथ मारपीट के मामले में रेहड़ी फड़ी वालों ने शुक्रवार को नगर निगम जोन डी के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह विशेष तौर पर दिल्ली से पहुंचे। उनके साथ कामगार कांग्रेस के संयोजक अरुण त्रिपाठी, महावीर और पंजाब प्रदेश रेहड़ी फड़ी के प्रधान टाइगर सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की और अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद मेयर बलकार सिंह संधू मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि तीस अक्तूबर को अर्जुन सिंह के साथ निगम के मुलाजिमों ने रेहड़ी पर मारपीट की और उसकी पत्नी के साथ भी अश्लील हरकतें की। जब वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गए तो अर्जुन सिंह के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले निगम के मुलाजिम खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेयर बलकार सिंह संधू ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अर्जुन के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिया जाएगा और जांच कमेटी बनाई जाएगी। निगम मुलाजिम अगर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। रेहड़ी फड़ी कानून जल्द लागू किया जाएगा और किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।