फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अध्यापकों को दो महीनों से नहीं मिला वेतन

अध्यापकों को दो महीनों से नहीं मिला वेतन

Fri, 02 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों को दो महीनों से नहीं मिला वेतन
वेतन के लिए विश्व यूनिवर्सिटी के अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने को लेकर अध्यापकों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है। इससे पहले यूनिवर्सिटी अधिकारियों की तरफ से 25 अक्तूबर तक वेतन जारी करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया गया था।

शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के समूह मुलाजिमों ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आधा दिन निरंतर रूप में यूनिवर्सिटी का काम किया और बाकी दिन शांतिपूर्ण धरना दिया। मुलाजिमों में इस बात का रोष है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से उनकी समस्याओं को हल करने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी तरफ से यूनिवर्सिटी और विद्यार्थियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाई जा रही है लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन उनको अब तक उनके बनते हकों के बारे में ठोस भरोसा नहीं दे पाया। वह पिछले पांच दिनों से पहले यूनिवर्सिटी का काम करते हैं और बाद दोपहर अपने हक के लिए धरना देते हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन यूनिवर्सिटी के वित्तीय संकट के पक्के हल के लिए कोई ठोस कदम उठाएं। अध्यापकों ने बताया कि 15 अक्तूबर को धरने के दौरान उन्हें यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उनका अगस्त माह का वेतन उन्हें 25 अक्तूबर को जारी किया जाएगा लेकिन अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया। अभी भी उनका दो महीने का वेतन पेडिंग है और कुछ दिन बाद दीपावली है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को तुरंत वेतन जारी करना चाहिए।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन:02जीबीजीपीद2- श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के अध्यापक वेतन मांग को कैंप्स में धरना देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed