{"_id":"5ab28d564f1c1bc0078b666e","slug":"171521651030-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरिनरी यूनिवर्सिटी की ओर से मुख्यमंत्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरिनरी यूनिवर्सिटी की ओर से मुख्यमंत्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटरिनरी यूनिवर्सिटी ने की मुख्यमंत्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से पशुपालन धंधों में नई कारगुजारी दिखाने वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार 23 मार्च को यूनिवर्सिटी के पशु पालन मेले में भेंट किए जाएंगे। पसार शिक्षा निर्देशक डॉ. हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि पशु पालन धंधे को उत्साहित करने के लिए सूबे के समूह किसानों से आवेदन की मांग की जाती है। प्राप्त हुए आवेदनों की अगली जांच के बाद यूनिवर्सिटी के माहिरों की टीम ने विभिन्न फार्मों का दौरा किया। पशु पालकों की ओर से अपनाई जाने वाली नवीनतम व अपने तौर पर विकसित तकनीकों का बारीकी से मुआयना करने के बाद अमृतसर के गांव नाग ख्रुर्द का प्रीतइंदर सिंह को गाय की डेयरी फार्मिंग श्रेणी में इनाम दिए जाएंगे।
प्रीतइंदर सिंह ने 1997 में डेयरी का काम शुरु किया था। आज उनके पास 155 पशु हैं। इनमें गाय 17 क्विंटल दूध रोजाना देती हैं। डेयरी फार्मिंग की भैंसों की श्रेणी में जिला बरनाला के भीम सैन ने 2006 में काम शुरू किया था। इस समय 250 भैंस रखी हुई हैं। इनमें दूध देने वाली 125 भैंसों से 10 क्विंटल रोजाना दूध देती हैं। बकरी पालन के क्षेत्र में जिला बठिंडा गांव ढंडे के जुगराज सिंह को इनाम दिया जाएगा। उन्होंने 2016 में बकरी फार्म का धंधा शुरू किया था। इस समय उनके पास 240 बकरी हैं। मछली पालन के क्षेत्र में यह सम्मान जिला पटियाला के परमजीत सिंह को दिया जाएगा। पशुपालन के क्षेत्र में जिला लुधियाना के गांव खासी कलां के जतिंगर पाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा। पशु पालन के क्षेत्र में ही दूसरा सम्मान जिला मोहाली के गांव रणजीतपुरा के संजीत सिंह संधू को दिया जाएगा। पशु उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के इस धंधे में सफलता प्राप्त करने संबंधी इनाम अमृतसर के बलदेव सिंह को दिया जाएगा।