{"_id":"5aa2c3bd4f1c1bae758b481f","slug":"171520616381-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगनवाडी वर्करों ने फूंका वित मंत्री बादल का पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगनवाडी वर्करों ने फूंका वित मंत्री बादल का पूतला
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाला रोष मार्च
बठिंडा। आंगनबाड़ी वर्करों का अपनी मांगों के लिए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के कार्यालय आगे लगाया धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाला और वित्त मंत्री बादल का पुतला भी फूंका। इस दौरान ऑल आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन नेता हरगोबिंद कौर ने कहा कि सरकार ने पहले तो उनकी मांगों को मान लिया, लेकिन बाद में मुकर गई। इस वजह से सरकार ने वर्करों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार सरकार को अपने मांग पत्र सौंप चुकी है, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। आंगनबाड़ी वर्करों का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।