फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ईवीएम मशीन पर बटन दबाते हुए मोबाइल से खींची फोटो, सोशल मीडिया पर की वायरल

ईवीएम मशीन पर बटन दबाते हुए मोबाइल से खींची फोटो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Sat, 24 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीन पर बटन दबाते हुए मोबाइल से खींची फोटो, सोशल मीडिया पर की वायरल
ईवीएम पर बटन दबाते खींची फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

पोलिंग बूथ के अंदर नहीं था कोई भी चुनाव अधिकारी मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मतदान एक गुप्त प्रक्रिया है। किसने किसको वोट डाला, यह आमतौर पर जग जाहिर नहीं किया जाता। लेकिन शनिवार को हुए नगर निगम चुनाव में सब उलट ही हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर खड़े मुलाजिमों नेे किसी को भी चेक कर अंदर नहीं भेजा। लोग जिस पार्टी को वोट करते थे, खुद अपने मोबाइल से फोटो कर रहे थे। वहीं किसी भी अधिकारी ने उन्हें नहीं रोका। यही नहीं लोग फोटो खींचने के बाद उस फोटो को तुरंत सोशल मीडिया फेसबुक पर भी डालते रहे। मतदान केंद्र के अंदर फोटो खींचते समय पोलिंग बूथ के अंदर सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रही और न ही किसी अधिकारी ने किसी को कुछ कहा।

शनिवार सुबह नगर निगम चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों में वोट डालने लगे। मगर इस दफा मतदान केंद्रों की सुरक्षा न के बराबर रही। इस बार लोग मतदान केंद्रों के अंदर ही मोबाइल लेकर जाते रहे। यही नहीं ईवीएम पर वोट डालने की फोटो क्लिक और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे थे। फोटो में अपनी पार्टी को वोट डालने की अपील कर रहे थे। वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर-77, वार्ड नंबर-64 और वार्ड नंबर-5 की पोलिंग बूथों के अंदर की फोटो सामने आई है। इसमें कुछ लोग अपने मोबाइल से ईवीएम का बटन दबाते फोटो खींच रहे हैं और उसे फेसबुक पर अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed