{"_id":"5c5db980bdec2211ac1aef3e","slug":"161549646208-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूइंग इंडस्ट्री एसोसिएशन और डेवलपमेंट क्लब की संयुक्त बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूइंग इंडस्ट्री एसोसिएशन और डेवलपमेंट क्लब की संयुक्त बैठक
विज्ञापन
स्वीइंग कारोबार के गिरते ग्राफ पर चर्चा
चाइना के मुकाबले नई तकनीक विकसित न होने से आ रही समस्या
जगबीर सोखी को 11 वीं बार चुना गया डेवलपमेंट क्लब का प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सूबे में स्वीइंग कारोबार लगातार गिरते जा रहे ग्राफ और चाइना के मुकाबले नई तकनीक का विकसित नहीं होने जैसे विषयों को लेकर वीरवार शाम एक होटल में लुधियाना स्वीइंग मशीन इंडस्ट्री एसोसिएशन एवं स्वीइंग मशीन डेवलपमेंट क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जगबीर सिंह सोखी को 11 वीं बार स्वीइंग मशीन डेवलपमेंट क्लब का दोबारा प्रधान नियुक्त किया गया।
मुख्य अतिथि सीआईसीयू प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने स्वीइंग मशीन कारोबारियों के एक मंच पर एकत्र होने पर बधाई देते कहा कि उनकी एसोसिएशन स्वीइंग कारोबार बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। उद्यमियों ने कहा की चीन की ओर से इस सेक्टर को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। साथ ही इसमें डेवलपमेंट के लिए काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए सोइंग मशीन कलस्ट का काम कई वर्षों बाद अंजाम तक पहुंचा है। शीघ्र ही सोइंग सीविंग मशीन कलस्टर काम करना आरंभ करेगा, इसका इनोवेशन के लिए अहम योगदान होगा।
इस दौरान उद्यमियों ने रॉ मैटीरियल स्टील के दामों में लगातार हो रहे उछाल से इंडस्ट्री की इनपुट कास्ट तय न होने को भी चिंता का विषय बताया। इस दौरान उद्यमियों ने चर्चा की कि स्पेयर पार्ट्स की इंपोर्ट पर भी ज्यादा एंटी डंपिंग लगाई जानी चाहिए, ताकि घरेलू बाजार को बल मिल सके। इसके साथ ही पुरानी मशीनरी को कबाड़ की आड़ में इंपोर्ट कर सरकार की टैक्स चोरी के साथ भारतीय इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाने पर सरकार अंकुश लगाए। इस मौके पर एनएसआईसी के डीडी महेश्वरी और अजय सिंह ने विभाग की स्कीमों की विस्तार से जानकारी दी। समारोह में जगबीर सिंह सोखी, अमरजीत स्वान, सतपाल सिंह, जतिंदर नागपाल, कुलवंत सिंह, हरदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, नरिंदर सिंह मौजूद थे।