{"_id":"5bdc7901bdec22693257bbce","slug":"161541175553-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल ड्रीमज ने ब्लैक आर्चर को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल ड्रीमज ने ब्लैक आर्चर को दी मात
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल ड्रीमज ने ब्लैक आर्चर को दी मात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज गुरुसर सुधार में चल रहे कैलाहन रग्बी कप के चौथे दिन भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। शुक्रवार को हुए मुकाबले में लड़कों का पहला मुकाबला आल ड्रीम्ज तथा ब्लैक ऑर्चर के बीच खेला गया। जिसमें आल ड्रीम्ज ने यह मुकाबला 22-0 के अंतर से जीता। दूसरा मुकाबला जीएचजी खालसा कालेज गुरुसर सुधार व चंडीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें चंडीगढ़ ने 5-0 के मुकाबला जीता। इसी प्रकार अन्य मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने गुजरात को 5-0 से, हरियाणा वारियर्स ने राजस्थान को मात देकर 40-0 से यह मुकाबला जीता। लड़कियों में हुए मुकाबले में रग्बी वारियर्स चंडीगढ़ ने जीएचजी खालसा कालेज गुरुसर सुधार को 29-5 से, जबकि दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ ने हरियाणा वारियर्स को 7-0 से मात दी। इस दौरान एआईजी टास्क फोर्स भूपिंदर सिंह सिद्धू, एडीसीपी क्राइम ब्रांच रत्न सिंह बराड़, व बिजनेसमैन दिनेश अग्रवाल विशेष तौर पर पहुंचे। जिनका कालेज गवर्निंग काउंसिल के सचिव डा. एसएस थिंद, डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंह, रजिस्ट्रार डा. हरजिंदर सिंह ने स्वागत किया।