{"_id":"5a9d40c44f1c1bd9388b4bdb","slug":"161520255172-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रूपये कर्ज के चलते खेत मजदूर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रूपये कर्ज के चलते खेत मजदूर ने की खुदकुशी
Updated Mon, 05 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान खेत मजदूर ने की खुदकुशी
गांव छाजली में 24 से ज्यादा किसान और मजदूर कर चुके हैं आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
गांव छाजली के खेत मजदूर बूटासिंह (45) ने कर्ज से परेशान होकर घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बूटा सिंह पर पांच लाख रुपये का कर्ज था।
गांववासियों के मुताबिक बूटा सिंह ने उक्त कर्ज अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए और छोटी बेटी के इलाज के लिए लिया था। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की देह का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप देगी। दूसरी तरफ भाकियू के जिला सचिव दरबारा सिंह छाजला ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और मजदूर अपनी जान दे रहे हैं। छाजली इलाके में 24 से ज्यादा किसान व मजदूर कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे चुके हैं। उनकी जत्थेबंदी कर्ज माफ करने के मामले को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही है। उन्होंने मांग की कि उक्त परिवार का पूरा कर्ज माफ करके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
फोटो:05एसजीआरपी03: मृतकखेत मजदूर बूटा सिंह की फाइल फोटो।