फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला केजरीवाल के घर पुलिस भेजने का

मामला केजरीवाल के घर पुलिस भेजने का

Sat, 24 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मामला केजरीवाल के घर पुलिस भेजने का
मामला केजरीवाल के घर पुलिस भेजने का
विज्ञापन

आप वर्क्ररों ने किया जबरदस्त रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
आम आदमी पार्टी के वर्करों ने जिला प्रधान एडवोकेट लखवीर सिंह राय का नेतृत्व में सरहिंद में केंद्र की भाजपा सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए नरिंदर मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान एडवोकेट लखवीर सिंह राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की तरफ से आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में धक्केशाहियां की जा रही हैं जिसका दिल्ली की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। एक आई.ए.एस अफसर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आप पार्टी के विधायक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जबकि दिल्ली सरकार की तरफ से दी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई उल्टा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पुलिस भेज दी गई जिससे साबित होता है कि भाजपा केवल आम आदमी पार्टी से डरती है। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में लोग भाजपा का बोरी बिस्तर गोल कर देंगे। यदि भाजपा ने धक्केशाहियां बंद ना कीं तो पूरे देश में भाजपा खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस मौके गुरसेवक सिंह, गुरमुक्ख सिंह ब्राह्मण माजरा, बहादुर सिंह जलाल, पांवेल हांडा, बलदेव सिंह जलाल, बलदेव सिंह, शमशेर नगर, हरमिंदर सिंह कंग, जगजीत सिंह रयोना, गौरव अरोड़ा एडवोकेट, बलदेव सिंह भल्लमाजरा, गुरप्रीत सिंह गिरी आदि उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:24जीबीजीपी06: लखवीर राय के नेतृत्व में सरहिंद में भाजपा सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए आप पार्टी के वर्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed