फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डेरा मुखी को पेरोल पर लाने का प्रयास न करें हरियाणा सरकार

डेरा मुखी को पेरोल पर लाने का प्रयास न करें हरियाणा सरकार

Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
डेरा मुखी को पेरोल पर लाने का प्रयास न करें हरियाणा सरकार

विज्ञापन
बठिंडा। सरबत खालसा की ओर से बनाए गए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सरकार को चेताया कि वह डेरा मुखी को पैरोल पर लाकर आग के साथ न खेले। दादूवाल मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार को ध्यान में रखना चाहिए कि पंचकूला हिंसा में बेकसूर लोगों की जान डेरा मुखी एवं हनीप्रीत के कारण गई थी। हरियाणा में अब चुनाव सिर पर हैं जिस कारण हरियाणा की भाजपा सरकार डेरा मुखी को पैरोल पर लाकर डेरा समर्थकों का वोट लेना चाहती है। दादूवाल ने कैप्टन सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मौड़ बम ब्लास्ट में भी डेरा मुखी का नाम सामने आया लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा मुुखी पर कार्रवाई करने के बजाय इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। दादूवाल ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार डेरा मुखी को पैरोल पर लेकर आती है तो पंजाब हरियाणा के अलावा देश के अन्य राज्यों के सिख इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed