{"_id":"5a919bc14f1c1b187e8b807a","slug":"151519492033-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ कैप्चरिंग के अंदेशे को लेकर दो गुटों में हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ कैप्चरिंग के अंदेशे को लेकर दो गुटों में हुआ पथराव
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
बूथ कैप्चरिंग के अंदेशे में दो गुटों में पथराव
प्रीत नगर की गली नंबर बीस में बने मतदान केंद्र के बाहर हुआ विवाद
अकाली और कांग्रेसी उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर में शनिवार को हुए नगर निगम चुनाव में कई जगहों पर हंगामा हुआ। कई पर जाली वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ तो कई जगहों पर धक्केशाही को लेकर विवाद हो गया। शिमलापुरी इलाके में बूथ कैप्चरिंग के अंदेशों लेकर वहां दो गुट भिड़ गए। जिसमें दोनों गुटों ने जमकर पत्थर बाजी हुई। जिसमें कुछ लोग भी घायल हुए, लेकिन वह कौन है अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग वहां से फरार हो गए। इसी तरह दरेसी के पास भी बूथ के अंदर जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेसी वर्करों में पथराव हुआ।
शिमलापुरी इलाके के प्रीत नगर की गली नंबर बीस में अकाली उम्मीदवार जगबीर सिंह सोखी और कांग्रेसी उम्मीदवार प्रिंस जोहर का बूथ लगा हुआ था। वहां पर मतदान केंद्र भी बनाया गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोग वहां आ गए और उन्होंने बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते पत्थर बाजी शुरू हो गई। बूथ कैप्चरिंग करने आए लोग पत्थरबाजी करते हुए वहां से फरार हो गए। इस पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस अब पता लगाने में जुटी हुई है कि वह किस पार्टी से स्पोर्टर है। अकाली उम्मीदवार जगबीर सिंह सोखी ने बताया कि कांग्रेसी सरकार के दम पर धक्केशाही कर रहे है। कांग्रेसी अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है और बूथ कैप्चर करने की कोशिश में थे। जिन्हें रोका गया तो उन्होंने पथराव किया। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रिंस जौहर का कहना है कि अकाली अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। उनके समर्थकों ने बूथ कैप्चर करने की कोशिश की थी। जिन्हें लोगों ने रोक लिया।
कांग्रेसी और भाजपा समर्थकों के बीच हुआ विवाद, जमकर चले पत्थर
वार्ड नंबर 59 के दरेसी इलाके में शनिवार की शाम को मतदान के आखिर में विवाद हो गया। यहां कांग्रेस और भाजपा वर्करों में काफी झड़प हुई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दोनों तरफ से गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इस दौरान वहां पहुंचे इलाका विधायक सुरिंदर डावर की भी भाजपा नेताओं केसाथ कहासुनी हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही वहां से सभी चले गए थे। विधायक सुरिंदर डावर ने बताया कि वार्ड नंबर 59 से शालू डावर उम्मीदवार है। शाम चार बजे के बाद भाजपा के समर्थकों ने मतदान केंद्र के अंदर जाने की कोशिश, लेकिन कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर भाजपा और कांग्रेस वर्करों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान वहां भाजपा के जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा और गुरदेव शर्मा देबी वहां पहुंच गए। जिनके साथ समर्थक भी थे। उन्होंने वहां पहुंचते ही हंगामा कर दिया और पत्थरबाजी करवा दी। उन्होंने कांग्रेसियों कीकुछ गाड़ियों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उधर, भाजपा के जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा ने बताया कि लिप और अकाली नेताओं की पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक वार्ड नंबर 44 में लोक इंसाफ पार्टी के नेता प्रेम मित्तल और अकाली दल के उम्मीदवार मीत पाल सिंह दुगरी की पुलिस के साथ काफी कहासुनी हो गई। प्रेम मित्तल ने बताया कि अगर वह बूथ के अंदर जाते तो उनके समर्थकों को रोक दिया जाता, लेकिन कांग्रेसी उम्मीदवार के साथ चालीस चालीस लोग बूथ के अंदरजा रहे है, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बन देख रही थी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस के पास इस बात का एतराज जताया गया तो पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें धमकियां देनी शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि मीत पाल सिंह दुगरी ने भी इसका विरोध किया था। जिस कारण पुलिस मुलाजिम के साथ उनकी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
इन जगहों पर भी हुई छिटपुट घटनाए
शनिवार को हुए मतदान के दौरान महानगर में कई जगहों पर अकाली-भाजपा और कांग्रेसी वर्करों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। अकालियों की तरफ से आरोपलगाया कि वार्ड नंबर 72 में विधायक भारत भूषण आशु की तरफ से अकाली वर्करों को लगातार धमकाया जाता रहा। कांग्रेस की तरफ से सनेत के पास ढाई सौ के करीब समर्थकों को बुला रखा था ताकि अगर कोई विवाद हो तो उन्हें बुलाया जा सके। इसके अलावा वार्ड नंबर 38 में अकालियों की तरफ से एक वीडियो कैमरा लगाया गया था। जिससे वहां रिकार्डिंग की जा रही थी। अकालियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों की तरफ से वह कैमरा भी तोड़ दिया गया। वहां खड़ी पुलिस भी मूक दर्शक बन देखती रही। अकालियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 46 में भी कांग्रेस द्वारा अकाली समर्थक का कैमरा तोड़ दिया गा। अकालियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 54 में एक स्कूल में मतदान केंद्र बना हुआ है। जहां पर कांग्रे सी वर्करों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन जब अकालियों ने उन्हें रोका तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसी दौरान कांग्रेस की तरफ से वार्ड नंबर 67 में पोलिंग एजेंट को ही बाहर निकाल दिया गया। अकालियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 71 में भी उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई। वार्ड नंबर 52 में भी कांग्रेसी और भाजपा वर्करों में जाली वोट डालने को लेकर कहासुनी हो गई। लेकिन समय रहते पुलिस की तरफ से बचाव कर दिया गया और सभी वर्करों को वहां से शांत कर भेज दिया। वार्ड नंबर 85 के टूटियां वाला मंदिर के पास भाजपा और कांग्रेस वर्करों में काफी कहासुनी हुई। वहां पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धक्केशाही पर उतर आई है। जाली वोट डाल कर अपने उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की जा रही है।