{"_id":"5a43d3754f1c1bce6d8b6785","slug":"151514394485-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व यूनिवर्सिटी ने नगर कीर्तन में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व यूनिवर्सिटी ने नगर कीर्तन में लिया हिस्सा
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने लिया नगर कीर्तन में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
शहीदी सभा के तीसरे और आखिरी दिन बुधवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के समूह स्टाफ और विद्यार्थियों ने नगर कीर्तन में बड़ी श्रद्धा भावना से हिस्सा लिया। इस दौरान दशम गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की अतुल शहादत को याद किया गया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सुखदर्शन सिंह खेहरा ने कहा कि संगत की सुविधा और उनमें जागरूकता फैलाने के लिए यूनिवर्सिटी ने तीनों दिन विभिन्न समाज भलाई के प्रयास किए। यूनिवर्सिटी में दस्तार सजाने का प्रशिक्षण सेवा कैंप, धार्मिक पुस्तकों की प्रदर्शनी, फिजियोथैरेपी व होम्योपैथी के मुफ्त कैंप भी लगाए गए। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. प्रितपाल सिंह ने नौजवानों को अपने अमीर विरासत को संभालने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डीन विद्यार्थी भलाई डॉ. बीरबिक्रम सिंह, यूनिवर्सिटी का समूह टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन:27जीबीजीपी04: नगर कीर्तन में हिस्सा लेते हुए विश्व यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ सुखदर्शन सिंह खेहरा व खालसाई वेष में सजीं छात्राएं।