फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिजली चोरी पकडने गई पावरकाम की टीम को किसानों ने घेरा

बिजली चोरी पकडने गई पावरकाम की टीम को किसानों ने घेरा

Sat, 02 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकडने गई पावरकाम की टीम को किसानों ने घेरा
बिजली चोरी पकड़ने गई पावरकॉम की टीम को किसानों ने घेरा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टीम पर लगाया किसी भी समय घर में घुसने का आरोप
बिजली चोरी के पकड़े गए दो मामलों को भी बताया गलत
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिले के गांव बेनड़ा में बिजली चोरी पकड़ने गई पावरकॉम की टीम को भाकियू नेताओं के नेतृत्व में किसानों ने आधा घंटे घेरे रखा। किसानों ने टीम पर आरोप लगाया कि वह किसी भी समय आ धमकते हैं। इनका समय निश्चित होना चाहिए।
शनिवार सुबह गांव बेनड़ा में पावरकॉम की एक टीम बिजली चोरी के मामले पकड़ने गई थी। इसकी भनक लगते ही भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) के नेताओं ने टीम को गांव के बस स्टैंड के पास घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। भाकियू नेता हरबंस सिंह और मंजीत सिंह ने बताया कि पावरकॉम की टीम लोगों के घरों में चोरों की तरह घुसती है जिससे दहशत फैलती है। उन्होंने बिजली चोरी के पकड़े गए दो मामलों को भी नाजायज करार दिया।
विज्ञापन

पावरकॉम के एसडीओ प्रदीप गर्ग ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव बेनड़ा में चोरी के मामले पकड़ने गए थे। इस दौरान टीम ने दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इस बाबत विभाग को दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूचित भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन ने टीम को घेरकर उनकी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की। घेराव के दौरान उन्होंने तुरंत थाना सदर पुलिस को भी सूचित किया था लेकिन सूचना मिलने के बावजूद पुलिस आधा घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर धुरी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने कहा कि घेराव के दौरान किसानों को समझाकर मामला निपटा दिया गया है। यदि पावरकॉम अधिकारी कोई शिकायत करेंगे तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
--------------------
फोटो:02एसजीआरपी03 संगरूर के गांव बेनड़ा में पावरकाम के अधिकारियों का घेराव करते हुए किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed