फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   15 lakh extortion sought from Saraf in the name of gangster Landa

गैंगस्टर लंडा के नाम पर सराफ से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Fri, 14 Oct 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
15 lakh extortion sought from Saraf in the name of gangster Landa
लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब के कई बड़े व्यापारियों को गैंगस्टरों के नाम से लगातार फोन आ रहे हैं और धमकियां देकर उनसे रंगदारी मांगी जा रही है। महानगर के गणपति ज्यूलर्स के मालिक को उसकी दुकान के मोबाइल फोन पर कनाडा से व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकियां दीं और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लंडा बताया और धमकियां दी कि तरनतारन में हत्याकांड भी उसी ने कराया है। सराफ की दुकान पर बतौर मैनेजर काम करने वाले धांधरा रोड स्थित सिटी एनक्लेव निवासी अमित कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डिविजन आठ की पुलिस ने अमित की शिकायत पर लंडा बदमाश के नाम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित कुमार की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक वह गणपति ज्वेलर्स में मार्केटिंग का काम करता है। 12 अक्टूबर शाम करीब सात बजे शोरूम के मोबाइल नंबर किसी व्यक्ति की व्हाट्सएप काल आई। फोन अमित ने उठाया। बात करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लंडा बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह 15 लाख रुपये की रंगदारी का इंतजाम कर ले, वरना अंजाम बुरा होगा। जिसके बाद अमित ने इसकी शिकायत अपने मालिकों को दी और पुलिस को शिकायत दी। आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि तरनतारन हत्याकांड भी उसी ने करवाया है। अमित ने जब फोन रख दिया तो आरोपी उसे बार-बार काल करने लगा। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। एसआई जनक राज ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल टीम की मदद से उस नंबर की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। बता दें कि तरनतारन के गांव रसूलपुर में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करने वाले गुरजंट सिंह जंटा को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने फेसबुक पोस्ट डालकर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed