{"_id":"5ccdbdd8bdec2207237e1a04","slug":"141556987352-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में बरदाना की कमी को लेकर सड़कों पर बैठे किसान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में बरदाना की कमी को लेकर सड़कों पर बैठे किसान,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला। मंडियों में सुस्त लिफ्टिंग व बारदाना की कमी से भड़के किसानों ने धनौला में भीखी-बुढलाडा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इसी समस्या के विरोध में तपा में किसानों ने मानसा रोड को जाम कर दिया। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
धनौला में किसान नेता बलौर सिंह छन्ना, जरनैल सिंह बदरा, जरनैल सिंह जवंधा पिडी आदि ने कहा कि राजिया, कोटदुना, असपाल खुर्द, असपाल कलह, बदरा, भूरे, कुबड़े व नंगल की अनाज मंडियों में बारदाना खत्म है, जिस कारण किसानों को गेहूं की रखवाली करने के लिए बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कि कैप्टन सरकार ने गुटका साहिब की शपथ लेकर कहा था कि कर्ज, कुर्की, खत्म, फसल की पूरी रकम का वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल लापरवाही के कारण मंडियों में पड़ी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मसले का समाधान नहीं किया गया, तो संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। इस अवसर पर धरम सिंह भैनी, बलौर सिंह कालेके, सुखदेव सिंह जवंधा पिडी, मुख्त्यार सिंह बदरा, गुरजंट सिंह राजिया, गुरजंट सिंह कोटदुन्ना, रणदीप सिंह भूरे, भोला सिंह असपाल कलां आदि उपस्थित थे।
दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा यूनियन व किसानों ने खरीद केंद्र उग्गोके में बारदाने की कमी को लेकर पक्खो कैंचियां-तपा लिंक रोड पर रोष धरना दिया। किसान सागर सिंह, साधु सिंह, कोर सिंह, गुरमेल सिंह, जगरूप सिंह, भोला सिंह आदि ने बताया कि वह कई दिनों से गेहूं के लिए मंडी में परेशान हो रहे हैं। बारदाना की कमी के कारण गेहूं की लिफ्टिंग नहीं हो रही है। जाम की सूचना पर थाना शैहणा के प्रभारी बिक्कर सिंह सोही पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और किसानों को भरोसा दिलाया कि बारदाना लाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। इस पर किसानों ने धरना उठा लिया। साथ ही कहा कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह पक्खो कैंचियां चौक में जाम लगाएंगे। खरीद एजेंसी पंजाब एग्रो के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने किसानों को कहा कि पीछे से ही बारदाना की कमी है। उन्होंने बताया जल्द बारदाना लाकर किसानों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।