फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   13 व्यापारियों पर दर्ज एफआईआर हो वापस अन्यथा मंगलवार करेंगे आयकर विभाग का घेराव

13 व्यापारियों पर दर्ज एफआईआर हो वापस अन्यथा मंगलवार करेंगे आयकर विभाग का घेराव

Sat, 23 Feb 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
13 व्यापारियों पर दर्ज एफआईआर हो वापस अन्यथा मंगलवार करेंगे आयकर विभाग का घेराव
आयकर दफ्तर के घेराव का एलान
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने 13 कारोबारियों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कैलीबर प्लाजा में आयकर विभाग इन्वेस्टीगेशन विंग की कार्रवाई का विरोध करने वाले 13 व्यापारियों पर मामला दर्ज होने के खिलाफ सभी व्यापारी संगठन भड़क गए है। शनिवार को व्यापारी संगठनों ने बैठकर यह फैसला लिया है कि अगर व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस नहीं लिया जाता, मंगलवार को किचलू नगर स्थित आयकर विभाग दफ्तर का घेराव होगा।
वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने कैलीबर प्लाजा में छापामारी की थी। टीम के दबिश देते ही सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर आयकर अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आयकर विभाग ने इस मामले की शिकायत पुलिस के पास करते तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लगभग 13 व्यापारियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विध्न डालने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले के किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बैठक में मौजूद उद्यमियों ने कहा कि इंडस्ट्री को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। मंगलवार तक एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो इसके विरोध में व्यापारी विभाग को ताला लगाएंगे। इस दौरान सभी उद्यमियों से अपने साथ ताले और कालिख लाने की बात कही गई। इस दौरान व्यापारी नेता सुनील मेहरा, तरूण जैन बावा, दर्शन डावर, संजू धीर, एडवोकेट अमरजीत सिंह, अमरवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed