{"_id":"5aa40fb44f1c1bab758b4b4c","slug":"141520701364-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओए छोटू पंजाब पुलस खेडां भी खेडदी आ ओए. . .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओए छोटू पंजाब पुलस खेडां भी खेडदी आ ओए. . .
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओए छोटू पंजाब पुलस खेडां वी खेडदी आ ओए...
पुलिस कर्मियों ने परिवारों समेत खेलों में हिस्सा लेकर तनाव किया दूर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पुलिस लाइन महादियां में एसएसपी अल्का मीना के नेतृत्व में तनाव मुक्त दिवस मनाया गया। पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के में मनोरंजक मुकाबले करवाए गए। खेल मुकाबलों में हर छोटे बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मुख्य अतिथि आईजी पटियाला रेंज अमरदीप सिंह राय ने एसएसपी के इस प्रयास की सराहना करते कहा कि पुलिस को दिन भर की थकान से दूर करने के लिए वह बाकी जिलों में भी ऐसे खेलों के आयोजन केलिए डीजीपी को पत्र लिखेंगे। राय ने कहा कि पुलिस विभाग के मुलाजिमों की 24 घंटे ड्यूटी से वह अपने घरेलू फर्जों से दूर हो जाते हैं। ऐसा समाजविरोधी तत्वों के साथ पैदा हुए तनाव के कारण होता है, जिसके लिए यह प्रयास बहुत सराहनीय है।
एसएसपी अल्का मीना ने कहा कि आज की पुलिस मॉर्डन हो गई है। पुलिस फेसबुक, टिवटर पर भी हैं जहां उनके लाखों फालोअर हैं। यह पुलिस और पब्लिक के बीच तालमेल बैठाने का अच्छा मंच है। रोपड़ रेंज के डीआईजी बाबू लाल मीना ने सवाल के जवाब में बताया पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में खेल अकादमी खोली जा सकती है। इस मौके डीआईजी पटियाला रेंज सुखचैन सिंह गिल, एसपी (एच) रविंदरपाल सिंह संधू, एएसपी. डॉ. रवजोत गरेवाल, डीएसपी (जांच) दलजीत सिंह खख, डीएसपी मनप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
मनप्रीत कौर बेस्ट खिलाड़ी घोषित
पुलिस जवानों के वालीबाल मुकाबलों में सब डिवीजन की टीम पहले स्थान पर रही। लड़कियों के सैक दौड़ में मनप्रीत कौर पहले स्थान पर रही, लड़कों की इसी स्पर्धा में बाबू राम पहले स्थान पर रहे। तीन टांग दौड़ में कमलजीत कौर, हरबंस कौर पहले स्थान पर रहीं। लड़कों में इंस्पेक्टर हरी चंद और डा. जगदीश पहले स्थान पर रहे। लेमन स्पून दौड़ लड़कियों में एएसआई बलजीत कौर पहले, लड़कों में एएसआई धर्मपाल पहले स्थान पर रहे। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में संदीप सिंह झिंजर और लड़कों के लेमन स्पून दौड़ में बलजोत सिंह पहले स्थान पर रहे। एसएचओ की 100 मीटर दौड़ सरहिंद के प्रदीप सिंह पहले, एमएचसी. के 100 मीटर दौड़ में बाग सिंह पहले, सब इंस्पेक्टरों के 100 मीटर दौड़ में एसआई कुलवंत सिंह पहले, लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में मनप्रीत कौर पहले स्थान पर रहीं। लड़कों के 100 मीटर दौड़ के मुकाबलों में सरप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे। लड़कियों के मिक्स अप 100 मीटर में करमजीत कौर, लड़कों में गौरव टंडन पहले स्थान पर रहा। पुलिस कर्मियों की गृहणियों ने म्यूजिकल चेयर में करमजीत कौर पहले स्थान और लड़कों के म्यूजिकल चेयर में हरजिंदर सिंह रीडर एसएसपी पहले स्थान पर रहे। रस्साकसी में एमटीओ सेक्सन की टीम पहले स्थान पर रही। मनप्रीत कौर को बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।