{"_id":"5a8c51ff4f1c1b9f268bb2be","slug":"141519145471-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैक बाऊंस मामले में किसान को एक साल की कैद व जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैक बाऊंस मामले में किसान को एक साल की कैद व जुर्माना
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक बाउंस होने पर किसान को कैद
बैंक से लिया दो लाख का कर्ज नौ प्रतिशत ब्याज समेत वापस करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
अदालत ने एक किसान को चेक बाउंस मामले में एक वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। किसान पर आरोप था कि उसने बैंक से लोन ले लिया था, जिसके बदले उसने दो लाख का चेक दिया था। खाते में लगाने पर बाउंस हो गया था ।
सतलुज ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर सुखपाल सिंह मान ने बताया कि 2014 से पहले किसान गुरजंट सिंह निवासी गांव जस्सी पो वाली जिला बठिंडा ने बैंक से दो लाख रुपये का लोन अपनी जमीन बैंक के पास गिरवी रखकर लिया था। गुरजंट सिंह ने जनवरी 2014 में बैंक को दो लाख रुपये का चेक दिया था। जब बैंक ने चेक लगाया तो बाउंस हो गया था। इसके बाद बैंक ने मार्च 2014 में स्थानीय अदालत में किसान गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दायर कर दिया था ।
सीनियर मैनेजर मान ने बताया कि तीन वर्ष तक अदालत में केस चलने के बाद अदालत ने बैंक के वकील सुधीर कुमार गोयल की दलीलों से सहमत होते हुए 20 दिसंबर 2017 को फैसला सुनाते हुए आरोपी किसान को एक वर्ष की कैद व बैंक से लिए हुए दो लाख रुपये नौ प्रतिशत ब्याज समेत बैंक को अदा करने के आदेश दिए थे ।