{"_id":"5a199dd54f1c1bee688bdd9a","slug":"141511628245-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के बाद टमाटर के बढ़े भाव, साठ रुपये किलो पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के बाद टमाटर के बढ़े भाव, साठ रुपये किलो पहुंचा
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों ने बिगाड़ा किचन बजट
प्याज और टमाटर में आगे बढ़ने की होड़, दोनों के भाव साठ रुपये किलो
नासिक में मौसम के खराब होने के कारण प्रभावित हुई टमाटर की फसल
जसवीर सिंह भट्टी
संगरूर।
नासिक में खराब मौसम के कारण जहां पहले प्याज के भावबढ़े, वहीं अब टमाटर के दाम में भी तेजी आ गई है। पिछले सप्ताह तीस-पैंतीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब साठ रुपये किलो बिक रहा है। पहले प्याज और अब टमाटर के बढ़े भाव के कारण महिलाओं को अपने रसोई का बजट बनाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के भाव इतने तेज हैं कि आम लोगों की पहुंच से दूर दिख रहे हैं।
सुनाम गेट स्थित सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों शादी विवाह के समागम पूरे जोरों पर हैं और दूसरा मौसम में तब्दीली होने के कारण सब्जियों के रेट बढ़ गए हैं। टमाटर तथा प्याज ज्यादातर नासिक से आता है और वहां मौसम खराब होने से बड़े स्तर पर टमाटरों की फसल प्रभावित हुई है। इससे कुछ दिन पहले 25-30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 55 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि प्याज अपने पुराने भाव 55 से 60 रुपये किलो कीमत पर ही टिका हुआ है। सलाद में इस्तेमाल होने वाला खीरा भी 45 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है और मूली 20 रुपये किलो बिक रही है।
सब्जी मंडी स्थित ईलू फ्रूट एंड वेजीटेबल शॉप के मालिक सोहनलाल ने बातचीत करते कहा कि सब्जियों के भाव में तेजी जरूर है इनमें सबसे ज्यादा प्याज और टमाटर के भाव में इजाफा देखने को मिल रहा है। उनके मुताबिक टमाटर की खेती ज्यादातर नासिक में ही होती है, वहीं का टमाटर अधिकांश मंडियों में सप्लाई होता है।
विज्ञापन
इनसेट
सब्जियों के भाव
टमाटर 55 से 60 रुपये किलो, प्याज 55 से 60 रुपये किलो, खीरा 45 रुपये किलो, मूली 15 से 20 रुपये किलो, गोभी 40 रुपये किलो, गाजर 40 रुपये किलो, शिमला मिच 70 रुपये किलो, बंद गोभी 50 रुपये किलो, अदरक 50 रुपये किलो, मटर 40 रुपये किलो।
फोटो:25एसजीआरपी02 सब्जियों की तस्वीर।