फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिमारी से तंग महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या

बिमारी से तंग महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या

Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
बिमारी से तंग महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या
बीमारी और आर्थिक तंगी मेें महिला ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

बीते काफी दिनों से कोमल का चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बीमारी से तंग आकर एक महिला ने वीरवार देर रात को घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान लोहारा की रहने वाली कोमल शर्मा (42) के तौर पर हुई है। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति सुरिंदर शर्मा घर आया। पत्नी का शव लटकता देख उसने शोर मचा दिया।

सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद सुरिंदर से पूछताछ कर जांच की। पुलिस के अनुसार बीमारी और घर की हालत ठीक न होने से कोमल ने आत्महत्या की है। थाना डाबा के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि कोमल शर्मा का पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है। कोमल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन वह ठीक नहीं हो रही थी। इस वजह से वह परेशान थी। उसका पति वीरवार रात को काम पर गया हुआ था। पीछे से उसने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब रात 11 बजे वह घर आया तो पत्नी का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को कोमल का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed