{"_id":"5c70270abdec22737a368bd7","slug":"131550853898-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने विभाग के सचिव न मंत्री के खिलाफ निकाला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने विभाग के सचिव न मंत्री के खिलाफ निकाला गुस्सा
विज्ञापन
शिक्षकों ने सचिव और मंत्री के खिलाफ निकाला गुस्सा
आनंदपुर साहिब(रोपड़)। स्कूली बच्चों के मां बाप और अध्यापक संघर्ष समिति के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार के खिलाफ रोष मार्च कर बस स्टैंड के पास अर्थी फूंक कर गुस्सा जाहिर किया। बीपीईओ दफ्तर में हुई बैठक में अध्यापक नेताओं कृपाल सिंह भट्टों, मनजीत सिंह मावी, मनजीत राणा, सुरिंदर सिंह भटनागर, कमल सहगल, मनिंदर राणा, जशनजोत कौर, तरसेम लाल, गुरजतिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह बनी, करमजीत सिंह बुर्ज, जसवीर सिंह गंभीरपुर ने कहा कि ‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब’ के अंतर्गत पंजाब के एमटी, बीएमटी, डीएमटी को शुक्रवार को स्कूलों से बिना टेस्टिंग बेरंग मोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक श्री आनंदपुर साहिब के तीन सेंटर स्कूलों की टेस्टिंग होनी थे। मगर जब यूनियन सदस्यों को इस टेस्टिंग की भनक पड़ी तो अध्यापकों और बच्चों के मां बाप ने इकट्ठा होकर ‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब’ टीम सदस्यों का घेराव कर दिया। माहौल को शांत करने के लिए ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसर कमलजीत सिंह भल्लड़ी की तरफ से भारी कोशिश की गई। लेकिन संघर्ष समिति बायकाट करने में सफल रही। अध्यापकों और यूनियन सदस्यों ने कहा कि वीरवार को रखी गई यह टेस्टिंग शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के हठ को दिखाती है।