फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पिट बुल डॉग ने हमला कर मालिक सहित दो को किया घायल

पिट बुल डॉग ने हमला कर मालिक सहित दो को किया घायल

Fri, 15 Feb 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिट बुल डॉग ने हमला कर मालिक सहित दो को किया घायल
पिटबुल डॉग के हमले में मालिक समेत दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। बठिंडा-लुधियाना हाईवे पर पालतू पिटबुल डॉग ने एक सब्जी विक्रेता पर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे छुड़ाने पहुंचे मालिक पर भी डॉग ने हमलाकर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सब्जी विक्रेता की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि कुत्ते ने उसके गुप्त अंग को नोच डाला है। मामले की शिकायत थाना सुधार को दी गई तो डॉग मालिक ने उपचार का सारा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गौरतलब है कि इस डॉग ने पहले भी एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था।

एयरपोर्स स्टेशन हलवारा के सीवी गोल ऑडिटोरियम के पास नेशनल हाईवे पर अचानक एक पिटबुल ने सब्जी विक्रेता सतीश कुमार पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए जैसे आसपास के लोग आगे बढ़े उसने उनपर भी हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही डॉग का मालिक बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचा और सतीश कुमार को उसके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इसपर डॉग ने उसपर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह ईंट-पत्थरों से हमलाकर पिटबुल के चंगुल से उसे छुड़ाया। घायल सतीश कुमार को सुधार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed