{"_id":"5c59bd94bdec2273910070e8","slug":"131549385108-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सिविया निवासी तीन सौ के करीब लोगों ने लोक सभा चुनाव का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सिविया निवासी तीन सौ के करीब लोगों ने लोक सभा चुनाव का
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बायकाट का ऐलान
बठिंडा के गांव सिविया निवासियों ने लगाया सरकार पर काम न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गांव सिविया स्थित आत्मा सिंह वाली ढाहणी के तीन सौ लोगों ने आने वाले लोकसभा चुनाव का बायकाट करने का एलान किया है। ढाहणी वासियों का आरोप है कि उनके घर को जाने वाले रास्ते को किसी भी सरकार और पंचायत ने पक्का नहीं किया।
ढाहणी निवासी सेवा सिंह और भूपिंदर सिंह ने मंगलवार को बताया कि उक्त ढाहणी में उनके समेत करीब पचास परिवार कई साल से रहते हैं। उन्होंने बताया कि बाकी पूरे गांव के रास्ते पक्के हैं लेकिन उनकी ढाहणी में स्थित घरों को आने वाले कच्चे रास्ते को पक्का नहीं किया गया। इसके अलावा उनके घरों को जाने वाले रास्ते पर लाइटों का भी प्रबंध नहीं है। इसके चलते ढाहणी में रहने वाले पचास परिवारों के तीन सौ लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव का बायकाट करने का एलान करते हुए कहा कि जब तक उनकी ढाहणी में स्थित घरों को जाने वाले रास्ते को पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक वह किसी भी चुनाव में वोट नहीं करेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के आते ही किसी भी पार्टी के नेता को ढाहणी में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समय-समय की सरकारों एवं गांव की पंचायतों ने उक्त ढाहणी निवासी लोगों को उनके घरों तक आने वाले रास्ते को पक्का करने का झूठा वायदा कर उनके वोट लेते रहे हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जिस भी पार्टी का नेता उनकी ढाहणी के कच्चे रास्ते को पक्का करवाएगा उसी को ही उनकी तरफ से वोट दिया जाएगा ।