फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इस्लामी नव वर्ष शुरू, हजरत उमर की शहादत को याद किया

इस्लामी नव वर्ष शुरू, हजरत उमर की शहादत को याद किया

Wed, 12 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
इस्लामी नव वर्ष शुरू, हजरत उमर की शहादत को याद किया
इस्लामी नव वर्ष शुरू, हजरत उमर की शहादत को याद किया
विज्ञापन

-21 सिंतबर को मनाया जाएगा यौम-ए-आशूरा : शाही इमाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मुहर्रम का चांद नजर आते ही इस्लामी नव वर्ष 1440 हिजरी के आरंभ के मौके पर बुधवार को लुधियाना की जामा मस्जिद में विशेष दुआ करवाई गई। इस मौके पर इस्लाम धर्म के दूसरे खलीफा हजरत उमर फारूक रजी अल्लाह को भी याद किया गया। वर्णनयोग है कि एक मुहर्रम के दिन ही हजरत उमर फारूक शहीद हुए थे। इस अवसर पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि हमारी दुआ है कि इस्लामी नव वर्ष दुनिया भर के लोगों के लिए शांति व अमन भाईचारे वाला रहे। शाही इमाम मौलाना हबीब ने मुसलमानों के दूसरे खलीफा हजरत उमर फारूक रजी अल्लाह की जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा कि विश्व भर में आज भी उमर-ए-फारूक का इंसाफ अपनी मिसाल आप है। उन्होंने कहा कि फारूकी दौर में ही दुनिया भर के इंसानों के लिए बड़े-बड़े फैसले किए गए, जिससे इंसानियत का सिर बुलंद हुआ। शाही इमाम ने कहा कि हजरत उमर फारूक की जीवनी हम सब के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। फारूकी दौर दुनिया में आज भी सुनहरे शब्दों के साथ याद किया जाता है। शाही इमाम ने बताया कि मुहर्रम का चांद नजर आते ही इस्लामी नव वर्ष शुरू हो गया है और आने वाली 21 सिंतबर को यौम-ए-आशूरा का दिन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशूरा का दिन यहां इस्लाम धर्म में बहुत बड़ी विशेषता रखता है। वहीं, इसी दिन प्यारे नबी हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहीवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन रजीअल्लाह अनहु ने मैदान-ए-कर्बला में सच्चाई का परचम बुलंद करते हुए शहादत का जाम पीया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed