फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोटरसाइकिलों की टक्कर

मोटरसाइकिलों की टक्कर

Tue, 26 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों की टक्कर
अंडरब्रिज में गिरकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन

बठिंडा। रेलवे रोड पर अंडरब्रिज के पास सोमवार रात को 12.30 बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार उछलकर अंडर ब्रिज में जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर गौतम शर्मा एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान इफरान खान (22) निवासी जनता नगर के तौर पर हुई।

रजवाहे में मिला व्यक्ति का शव
पुलिस ने जताई हादसे के बाद रजवाहे में गिरने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सिवियां गांव वाले रजवाहे में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर गौतम शर्मा, अतुल जैन, सतनाम सिंह राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होेंने थाना थर्मल पुलिस को मौके पर बुलाया। संस्था की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शव को रजवाहे से बाहर निकाला। उसके माथे पर चोट का निशान था। मृतक की पहचान जसमीत सिंह (38) निवासी गांव सिवियां के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि मौके पर पहुंचे मृतक के वारिसों ने जानकारी दी कि जसमीत रात को घर नहीं आया था। थाना थर्मल पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर की बैक साइड ढिल्ला कॉलोनी के पास मौड़ पर रजवाहे में मंगलवार सुबह 6 बजे जसमीत की मोटरसाइकिल मिली थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि रात के समय मोड़ मोड़ते हुए जसमीत बाइक समेत रजवाहे में गिर गया और माथे पर चोट लगने से बेहोश हो गया हो। खुद को बाहर नहीं निकाल पाने पर रजवाहे में डूबने से उसकी मौत हो गई हो। पुलिस ने शव को संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed