फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मेयर के साथ बदसलूकी का मामला

मेयर के साथ बदसलूकी का मामला

Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मेयर के साथ बदसलूकी का मामला
मेयर से दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

आन से जुड़ी संस्थाओं ने की डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
समाजसेवी संस्थाओं की समूह एसोसिएशन ऑफ एक्टिव एनजीओज (आन) से जुड़ी संस्थाओं ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल के गेट के अंदर मेयर से दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर का पुतला फूंका। इस दौरान डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग की गई। आन के कोआर्डिनेटर सोनू महेश्वरी ने बताया कि एक डाक्टर की ओर से मेयर के साथ ऐसा बर्ताव असहनीय है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को हमेशा सरल स्वभाव में रहना चाहिए। उक्त डाक्टर की ओर से पहले भी समाजसेवी संस्थाओं और आम जनता के साथ ऐसे बर्ताव के मामले सामने आए हैं, लेकिन अब का मामला बहुत ही असहनीय है। इस दौरान जीवन ज्योति वेलफेयर क्लब, नौजवान वेलफेयर सोसाइटी, सहारा जन सेवा, समर्थ वेलफेयर सोसाइटी, श्री हनुमान सेवा समिति, श्री र्साइं सेवा दल, स्टूडेंट यूनियन पंजाब, अप्पू सोसाइटी, एनिमल केयर मिशन, हिंदू क्रांति दल, युवा परस राम सभा, बठिंडा विकास मंच, श्री बालाजी नवयुवक सेवा दल, श्री गणेश वेलफेयर सोसाइटी आनंद के अलावा पार्षद हरविंदर छिंदा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। महेश्वरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक अस्पताल अधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की तो वे बडे़ स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed