फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने जीती ओवर आल ट्राफी

गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने जीती ओवर आल ट्राफी

Sat, 04 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने जीती ओवर आल ट्राफी
लुधियाना। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के स्कूल के संस्थापक जगतार सिंह के जन्मदिवस को समर्पित साइंस फेस्ट-2019 का आयोजन किया गया। यह फेस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न भाषाओं के उत्पत्ति और विकास को समर्पित रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य परविंदर कौर ने सभी टीमों का स्वागत किया और कहा कि इन गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं की उत्पत्ति और विकास के महत्व के बारे में पता चलता है। इस फेस्ट में लगभग 32 स्कूलों के 550 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति द्वारा आज के युग में रासायनिक तत्वों की सारिणी और औरतों के योगदान की भरपूर चर्चा की गई। ग्रेफिटी क्विज, पोस्टर मेकिंग और फोटोग्राफी द्वारा बच्चों में चेतना जगाने का प्रयत्न किया गया। इस दौरान ओवर आल जगत सिंह मेमोरियल ट्राफी गुरु नानक इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल ने जीती। जबकि फर्स्ट रनरअप बीसीएम बसंत एवन्यू स्कूल रहा और सेकेंड रनरअप दिल्ली पब्लिक स्कूल रहा। पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण में जीसेस सेक्रेड हार्ट स्कूल साउथ सिटी पहले, सतपाल मित्तल स्कूल दूसरे और बीएसीएम सेक्टर 32 तीसरे स्थान पर, क्विज में बाबा ईश्वर पब्लिक स्कूल पहले, ग्रेफिटी में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पोस्टर मेकिंग में रयान इंटरनेेशनल पब्लिक स्कूल जमालपुर, पंजाबी फोक सांग में ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शटरबग में बीसीएम बसंत एवन्यू, कोरियोग्राफी में जीएनआईपीएस माडल टाउन पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed