फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आन ने चाइना डोर के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

आन ने चाइना डोर के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
आन ने चाइना डोर के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
चाइना डोर पर पतंग उड़ाने पर होगा केस
विज्ञापन

‘आन’ ने चाइना डोर के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। एसोसिएशन ऑफ एक्टिव एनजीओ (आन) में शामिल समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं पाबंदी के बावजूद पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल हो रही चाइना डोर के खिलाफ बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। मेयर बलवंत रॉय नाथ, एसपी सिटी गुरमीत सिंह, डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने फायर ब्रिगेड चौंक से रैली को झंडी देकर रवाना किया।
मेयर व एसपी ने लोगों को बताया कि चाइना डोर बेचने, खरीदने, स्टोर करने, इस्तेमाल करने औरा उत्पादन करने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा चुकी है। ऐसा करने वालों पर गैर जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज किये जाऐंगे। एसपी सिटी ने कहा कि चाइना डोर संबंधी पुलिस को सूचना दी जाए। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने कहा कि जो चाइना डोर से पतंग उड़ाएगा उस पर भी मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी चाइना डोर से पतंग उड़ाए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर दें। रैली मॉल रोड, अस्पताल बाजार, धोबी बाजार, बैंक बाजार, किकर बाजार, किला रोड़ से होते हुए किला गेट तक निकाली गई।
विज्ञापन

रैली के दौरान जानलेवा चाइना डोर के कारण घायल और मारे गए लोगों पर पक्षियों की तस्वीरों के साथ सभी को इसका इस्तेमाल न करने अपील की गई। इस मौके परनौजवान वेलफेयर सोसायटी, जीवन ज्योति वेलफेयर क्लब, शहीद जरनैल सिंह वेलफेयर सोसायटी, अप्पू सोसायटी, ग्राहक जागो, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, गुडविल सोसायटी, श्री गौ सेवा समिति, यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी, रिटायर्ड एसबीओपी ऑफिसर एसोसिएशन, महिला पतंजलि योग समिति, आस वेलफेयर सोसायटी, श्री हनुमान सेवा समिति, ओम शिव जागरण सेवक संघ, घायल गऊ सेवा संभाव समिति, सेवा भारती, सुरक्षा हैल्पर, आर्ट ऑफ लिविंग, एनिमल केयर मिशन, सेहत कला संगम, हेमकुंड पब्लिक स्कूल, आर्य मॉडल स्कूल, डिफरेंट कांवेंट स्कूल, रीटा पब्लिक स्कूल, पतंजलि योग समिति, सल्म फाऊंडेशन, एमकेकेएम पब्लिक स्कूल, परमिंदर कौर, पार्षद जसवीर सिंह जस्सा, एसएचओ कोतवाली दविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर गणेश्वर, एएसआई इंद्रजीत सिंह, चानन सिंह, जसपाल सिंह, नीलम रानी, रविंदर कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed