फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   केंद्रीय सुरक्षा बलो के पद की भर्ती संबंधी मुफ्त सिखलाई के लिए 17 तक रिपोर्ट करें

केंद्रीय सुरक्षा बलो के पद की भर्ती संबंधी मुफ्त सिखलाई के लिए 17 तक रिपोर्ट करें

Thu, 13 Sep 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सुरक्षा बलो के पद की भर्ती संबंधी मुफ्त सिखलाई के लिए 17 तक रिपोर्ट करें
केंद्रीय सुरक्षा बल में भर्ती के लिए फ्री में ट्रेनिंग को 17 तक करें रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब सरकार ने विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में होने वाली 55 हजार कांस्टेबलों की भर्ती की ट्रेनिंग के लिए नौजवानों का उत्साह देखते हुए शारीरिक मापदंड चेक करवाने के लिए रिपोर्ट करने की तारीख में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि चाहवान नौजवान अब 17 सितंबर कर अपने नजदीकी पुलिस लाइन में बनाए गए सेंटर में जा कर शारीरिक मापदंड चेक करवाने के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि रोजगार उत्पत्ति और ट्रेनिंग विभाग पंजाब ने विभिन्न केंद्र सुरक्षा बलों में होने वाली 55 हजार कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पंजाब के चाहवान नौजवानों को अपने खर्चे पर सिखलाई देने का प्रयत्न किया है। भारत सरकार के अधीन सलेक्शन बोर्ड की ओर से देश में विभिन्न पैरामिलेट्री फोर्सिस बीएसएफ, एसआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईएस एसएसएफ और आसाम राइफल में कुल 54,953 खाली पदों के लिए भर्ती की जानी है। इन पोस्टों के लिए 17 सितंबर 2018 तक आनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। भर्ती के लिए युवकों को शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए नौजवानों को तैयार करने के लिए पंजाब पुलिस की मदद से 25 जगहों पर ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। यह केंद्र अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर, कपूरथला (पुलिस लाइन), पीएपी हेड क्वार्टर जालंधर, रूपनगर, एसबीएस नगर, एसएएस नगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, लुधियाना, जगरांव और लुधियाना में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed