फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अमलोह नगर कौंसिल चुनाव-2017

अमलोह नगर कौंसिल चुनाव-2017

Mon, 04 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
अमलोह नगर कौंसिल चुनाव-2017
अकाली दल ने घोषित किए 11 उम्मीदवार
विज्ञापन

अमलोह नगर काउंसिल चुनाव के लिए कांग्रेस आज घोषित करेगी प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह/ फतेहगढ़ साहिब।
जिला फतेहगढ़ साहिब के विधानसभा हलका अमलोह की नगर काउंसिल चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने शुरु कर दिए हैं। अमलोह के 13 वार्डों के लिए सबसे पहले अकाली दल ने अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी आज मंगलवार को अपने चुनावी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
अकाली भाजपा गठबंधन की ओर से सोमवार को जारी की गई सूची से पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जत्थेदार स्वर्ण सिंह चनराथल, हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, जिला भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने पार्टी दफ्तर में बैठक बुलाई। इसमें कुल 13 वार्डों के लिए अकाली दल की 9 तथा 4 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार खड़े करने की सहमती बनी। फिलहाल अकाली दल ने अपने 7 उम्मीदवारों और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है।गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने बताया 2 वार्डों के लिए उम्मीदवार भी जल्द घोषित किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमलोह में कुल वोटर संख्या में पुरुष 5945, महिला संख्या 5268 है। अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने अपने पत्र दाखिल नहीं किए। अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) व चुनाव अधिकारी हरदयाल सिंह चट्ठा ने बताया कि उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 6 दिसंबर शाम 3 बजे तक तक दाखिल करवा सकते हैं। 8 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

शिअद के 11 उम्मीदवार
शिअद के वार्ड नंबर 1 और 13 के उम्मीदवारों का एलान होना बाकी है। वार्ड 2 से राकेश कुमार बबली (भाजपा) वार्ड 3 से परमजीत सिंह रुपाल (भाजपा), वार्ड 4 से रविंदर रानी (शिअद), वार्ड 5 से संयोगता रानी (शिअद), वार्ड 6 से गुरप्रीत सिंह गुरी (शिअद), वार्ड 7 से बलविंदर कौर (शिअद), वार्ड 8 से गगनदीप कुमार खुल्लर (भाजपा), वार्ड 9 से नीना देवी शाही (शिअद), वार्ड 10 से पूनम जिंदल (भाजपा), वार्ड 11 से तनु मित्तल (शिअद), वार्ड 12 से सोहण सिंह (शिअद) को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमलोह में 11213 वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed