फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

23 मई को हुई डेहलों की महिला की हत्या का मामला
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिया तीन दिन का समय
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डेहलों की हरपाल कौर की हत्या के मामले में 23 दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से रोष में आए परिजनों ने डेहलों चौक पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी गिल रमनदीप सिंह भुल्लर ने तीन दिनों में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। पीड़ित परिवार ने बुधवार को भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लेकिन, थाना डेहलों की पुलिस ने 12 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ट्रैफिक जाम का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित जरनैल सिंह ने बताया कि 23 मई की सुबह उसके काम पर जाने के बाद उसकी मां हरपाल कौर घर पर अकेली थी। रात को वह घर लौटा तो उसकी मां घर पर नहीं थी। तलाश करने पर गांव घवद्दी-शंकर रोड के किनारे झाड़ियों में उसकी मां का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर शव खुर्द बुर्द करने के लिए फेंक दिया था। डेहलों पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जरनैल का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर उन्हें शक है। लेकिन 23 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की। वह लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, मगर पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed