फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   12 passenger trains closed during Corona Pandemic will run again

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत: कोरोना काल से बंद 12 पैसेंजर ट्रेनें फिर दौड़ेंगी, मासिक पास पर सफर कर सकेंगे

Fri, 18 Mar 2022 12:37 AM IST
ajay kumar अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 12:37 AM IST
सार

इन ट्रेनों के चलने से दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले रोजाना यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। रोजाना सफर करने वाले यात्री अपने मासिक पास पर आसानी से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
12 passenger trains closed during Corona Pandemic will run again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना काल से बंद पड़ी 12 पैसेंजर ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। इन ट्रेनों को चलाने के आदेश जारी हो चुके हैं। ये ट्रेनें अगले एक-दो दिन तक पटरी पर लौट आएंगी। इसके बाद यात्री पहले की तरह जनरल टिकट खरीदकर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से कई ग्रामीण इलाके फिर से रेल संपर्क से जुड़ जाएंगे। इन इलाकों से रोजमर्रा के कार्यों के लिए शहर जाने वाले लोग कम समय और वाजिब किराये में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले रोजाना यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। रोजाना सफर करने वाले यात्री अपने मासिक पास पर आसानी से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं शुरू 

  • लुधियाना-फिरोजपुर-लुधियाना पैसेंजर (54051/54052) 
  • जाखल-लुधियाना-जाखल पैसेंजर (54053/54054) 
  • हिसार-लुधियाना-हिसार पैसेंजर (54603/54606)
  • लुधियाना-चूरू-लुधियाना पैसेंजर (54604/54605)
  • जालंधर-फिरोजपुर-जालंधर पैसेंजर (54643/54644) 
  • जालंधर-फिरोजपुर-जालंधर पैसेंजर (74935/74940)  


रेल डिवीजन फिरोजपुर को स्क्रैप से हुई 38.20 करोड़ रुपये की आमदनी
रेल डिवीजन फिरोजपुर की रेल मंडल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि मंडल ने इस वित्त वर्ष के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान स्क्रैप की रिकॉर्ड बिक्री से 38.20 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अर्जित किए गए 19.86 करोड़ रुपये के राजस्व से 192.34 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल ने रेलवे बोर्ड द्वारा इस वित्त वर्ष में दिए गए स्क्रैप बिक्री लक्ष्य 34 करोड़ रुपये को समय पूर्व हासिल कर लिया है। उत्तर रेलवे स्क्रैप बिक्री के मामले में भारतीय रेलवे के सभी जोनल रेलवे और सार्वजनिक उपक्रमों में शीर्ष पर है। स्क्रैप का निस्तारण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। स्क्रैप के निस्तारण से राजस्व अर्जित होने के साथ-साथ कार्य परिसरों को साफ-सुथरा रखने में भी मदद मिलती है। रेलवे लाइन के निकट रेल पटरी के टुकड़ों, स्लीपरों आदि स्क्रैप के कारण सुरक्षा संबंधी जोखिम तथा केबिन, क्वार्टरों और अन्य ढांचों के दुरुपयोग की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed