फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   11th girl student commits suicide by hanging in school, Ludhiana

स्कूल पहुंचे छात्र तो उड़े होश, कक्षा में लटकी थी छात्रा की लाश, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Tue, 12 Jan 2021 06:23 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
11th girl student commits suicide by hanging in school, Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना में गांव गिल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा में सोमवार को 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार की सुबह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कक्षा में पहुंचे।

विज्ञापन


शव लटकता देख उनके होश उड़ गए और वह भागते हुए प्रिंसिपल के पास पहुंचे। इसके बाद स्कूल प्रबंधक को घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि खुदकुशी करने वाली छात्रा गांव गिल की रहने वाली गीता है, जिसकी उम्र 17 साल के करीब बताई जा रही है। छात्रा के कब्जे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी लाइफ में कामयाब नहीं हो पाएगी और परिवार वालों की मदद नहीं कर पाएगी। थाना डेहलों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गीता 11वीं की छात्रा थी। वह पिछले काफी समय से परेशान थी। सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सहेलियों के साथ अपनी कक्षा से बाहर निकली और कुछ समय बाद अलग हो गई।

वह छिपकर दूसरी कक्षा में चली गई। वहां कोई बच्चा नहीं था। उसने कमरे में फंदा लगा लिया। घर न पहुंचने पर परिवार वाले ढूंढते रहे। परिजन देर रात को थाने गए और पुलिस को शिकायत दी। परिवार वाले देर रात तक ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह कक्षा के बच्चे आए तो अंदर शव लटकता देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed