{"_id":"5c489bbfbdec22130951fe84","slug":"11548262335-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभा हल्का भदौड की हल्का इंचार्जी को लेकर छिडा विवाद, आपस में उलझे कांग्रेसी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभा हल्का भदौड की हल्का इंचार्जी को लेकर छिडा विवाद, आपस में उलझे कांग्रेसी नेता
विज्ञापन
हलके की इंचार्जी को लेकर कांग्रेसियों में छिड़ा विवाद
पूर्व विधायक निम्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-मुझे सीएम ने सौंपी कमान
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। विधानसभा हलका भदौड़ की इंचार्जी को लेकर उस समय कांग्रेसियों में विवाद छिड़ गया, जब पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दावा ठोक दिया कि उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हलका भदौड़ का इंचार्ज बनाया है। बता दें कि पिछले दिनों भदौड़ के इंचार्ज जोगिंदर सिंह पंजगराईं कांग्रेस को छोड़कर सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। तब से कांग्रेस में हलके का पद खाली है। बुधवार को अचानक पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर दिया कि उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हलका भदौड़ का हलका इंचार्ज लगा दिया है। जिसको लेकर हलका इंचार्जी के बाकी दावेदारों में हड़कंप मच गया। हलका भदौड़ के को बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी सीनियर कांग्रेस नेता बीबी सुरिंदर कौर वालिया ने कहा कि हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह पंजगराईं की ओर से कांग्रेस छोड़ने के बाद अभी किसी को हलका भदौड़ का हलका इंचार्ज नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा कांग्रेसी वर्करों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि भदौड़ के इंचार्ज का फैसला 25 जनवरी को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में होना है। इस तरह पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने हलका इंचार्ज नियुक्त होने का दावा ठोकने के बाद भदौड़ में कांग्रेस नेताओं में विवाद छिड़ गया है।
पुलिस को मिली भुक्की और चूरापोस्त के इस्तेमाल की सूचना
दूसरी तरफ विधानसभा हलका भदौड़ से इंचार्ज नियुक्त होने का दावा ठोकने वाले पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा द्वारा बुलाए कांग्रेसी वर्करों ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रसोई में कुछ कांग्रेस वर्करों की ओर से भुक्की चूरापोस्त इस्तेमाल करने की सूचना के बाद पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस वाली जगह पर छापामारी कर दी। डीएसपी तपा तेजिंदर सिंह धालीवाल की हिदायत पर सहायक सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रसोई सहित हर कमरे की तलाशी ली, लेकिन पुलिस के हाथ कोई नशा नहीं लगा। डीएसपी तपा तेजिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि बेशक वहां से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। लेकिन सूचना मिली थी कि जब पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे तो उनकी रसोई में कुछ कांग्रेसी वर्कर भुक्की चूरापोस्त खा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जबकि निर्मल सिंह निम्मा ने कहा कि उनकी हलका इंचार्जी के लिए बौखलाए कुछ कांग्रेस नेता पुलिस को गलत सूचनाएं दे रहे हैं, वह किसी भी नशा करने वाले व्यक्ति को घुसने नहीं देते और पुलिस भी अपनी तसल्ली कर गई है।