फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नैत्रहीनों को नोटों की पहचान के लिए आईआईटी ने लांच की रौशनी ऐप

नैत्रहीनों को नोटों की पहचान के लिए आईआईटी ने लांच की रौशनी ऐप

Wed, 23 Jan 2019 10:22 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
नैत्रहीनों को नोटों की  पहचान के लिए आईआईटी ने लांच की रौशनी ऐप
मोबाइल के कैमरे के लिए जरिये कर सकेंगे नकली करंसी की पहचान
विज्ञापन

आईआईटी रोपड़ ने नेत्रहीनों के लिए एप लांच किया
टीम ने अलग-अलग वास्तविक स्थितियों के तहत नोटों की 13 हजार से अधिक छवियों का डेटाबेस तैयार किया
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। समाज तथा समाजित चीजों को अपनी आंखों के जरिये न देख पाने वाले लोगों के साथ अक्सर ही कुछ लोग पैसों के मामले में धोखा कर जाते हैं लेकिन अब यह लोग नेत्रहीन लोगों के साथ पैसों के लेने के मामले में धोखा नहीं कर सकेंगे। आईआईटी रोपड़ ने नेत्रहीनों के लिए भारतीय मुद्रा की पहचान कराने के लिए एप लांच किया है। इस एप की लांचिग आईआईटी के डायरेक्टर डॉ. सरित कुमार दास ने की और उन्होंने बिना किसी राशि के यह एप आसानी से उपलब्ध कराने की बात भी कही। नेत्रहीनों की मदद के लिए भारतीय नोटों के मूल्य निर्धारण हेतु आईआईटी रोपड़ की एक टीम ने इमेज प्रोसेसिंग और एनालिटिक्स का प्रयोग करते हुए यह एंड्रॉएड एप्लीकेशन रोशनी विकसित की है। उपयोगकर्ता को करंसी नोट को फोन कैमरा के सामने लाना होगा और एप्लीकेशन उपयोगकर्ता को करंसी नोट के मूल्य को दर्शाता हुआ अॅाडियो से सूचना प्रदान करेगा। यह रोशनी के जरिये पहचान करने वाला पहला एंड्राएड एप्लीकेशन है जो नए भारतीय नोटों की पहचान करेगा। यह अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों और होल्डिंग कोणों की व्यापक रेंज में भी अच्छा कार्य करता है। इसे तैयार करने वाले आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. पुनीत गोयल ने बताया कि यह एआई आधारित एप्लीकेशन एक अनुकूल गहन रूपरेखा का उपयोग करता है, जो नोटों को अलग करने और मुद्रा का निर्धारण करने के लिए आगे पैटर्न और विशेषताओं का उपयोग करता है। टीम ने अलग-अलग वास्तविक स्थितियों के तहत भारतीय मुद्रा की 13 हजार से अधिक छवियों का एक बड़ा डेटाबेस तैयार किया। अलग-अलग पहलूओं को इस एप्लीकेशन को डिजाइन करने में जांचा गया है और यह प्रकाश की स्थिति और होलडिंग कोण की व्यापक रेंज में कार्य करता है। इस ऐप को बनाने वाली टीम में डा. पुनीत गोयल, पीएचडी स्कालर मानधतय सिंह और जूही चौहान और एक अन्य विद्यार्थी आर. राम शामिल है। माइक्रोसाफट द्वारा देखा गया एआई एप्लीकेशन केवल ऐसा एप है जो पुराने और नए भारतीय मुद्रा नोटों दोनों को जांचने में सहायता प्रदान करता है। आईजीएसए (इमेज प्रोसेसिंग, सिक्योरिटी एंड ऐनालिटिक्स) लैब के सदस्यों ने हाल ही में चंडीगढ़ नेत्रहीन स्कूल में इस एप्लीकेशन का परीक्षण किया। एप्लीकेशन को इस मान्यता प्राप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों की तरफ से बहुत अनुकूल प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed