फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डीजल-पैट्रोल, रसोई गैस की कीमत खिलाफ जगह-जगह लगी आग-

डीजल-पैट्रोल, रसोई गैस की कीमत खिलाफ जगह-जगह लगी आग-

Mon, 10 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
डीजल-पैट्रोल, रसोई गैस की कीमत खिलाफ जगह-जगह लगी आग-
पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए केंद्र
विज्ञापन

बढ़ती कीमतों के खिलाफ जगह-जगह केंद्र सरकार के जलाए पुतले
महिलाओं ने प्रदर्शन में बढ़कर लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों का विरोध पूरे जिले में जबरदस्त तरीके से किया गया। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जहां तीन विधानसभा हलकों बस्सी पठाना ब्लाक खमाणों,अमलोह और फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों खिलाफ पुतले जलाए। वहीं तीनों हलकों में बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। आम दिन की भांति बाजार खुले रहे और प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते दिखाई दिए।
खमाणों में विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने लोगों को भारत बंद का समर्थन कर तेल की कीमतों का कड़ा विरोध किया। मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार खिलाफ जबरदस्त रोष-प्रदर्शन कर पीएम नरिंदर मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाओं ने मोदी सरकार को जमकर कोसा वहीं प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सीपीआई जिलासचिव कामरेड अमरनाथ ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के कारण महंगाई सभी हदें पार कर चुकी है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को जीएसटी के घेरे में लाने की मांग की।
विज्ञापन


अमलोह में दो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों ने फूंका मोदी का पुतला
विधानसभा हलका अमलोह में ब्लाक अध्यक्ष शिंगारा सिंह सलाणा तथा मंडी गोबिंदगढ़ ब्लाक अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू ने विधायक काका रणदीप सिंह के दिशा निर्देश में तेल की बढ़ी कीमतों तथा रसोई गैस के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने फूंका पुतला
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में पुतला फूंका और लोगों को भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने की अपील की।

फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी01: मंडी गोबिंदगढ़ के बस स्टैंड में मोदी सरकार का पुतला फूंकते सीपीआई के कार्यकर्ता।
फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी01ए: अमलोह में मोदी सरकार का पुतला फूंकते ब्लाक अध्यक्ष शिंगारा सिंह सलाणा, राजिंदर बिट्टू व अन्य।
फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी01बी: फतेहगढ़ साहिब में पीएम मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed