फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ब्रेल लिपी कोड से सभी भाषाओं में होती है पढ़ाई

ब्रेल लिपी कोड से सभी भाषाओं में होती है पढ़ाई

Thu, 04 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
ब्रेल लिपी कोड से सभी भाषाओं में होती है पढ़ाई
ब्रेल लिपी कोड से सभी भाषाओं में होती है पढ़ाई
विज्ञापन

रिमट ने ब्रेल लिपि जनक को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
नेत्रहीन लोगों को पढने और लिखने के योग्य बनाने वाली ब्रेल लिप्पी के जनक लुइस ब्रेल के जन्मदिवस पर रिमट यूनिवर्सिटी में एक विशेष लेक्चर करवाया गया। जिसमें यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ हुक्म चंद बंसल ने कहा कि ब्रेल लिप्पी ने समाज के इस विशेष वर्ग को शिक्षा के मामले में पूर्ण स्वस्थ्य लोगों के बराबर खड़ा कर दिया है। अब यह समाज और सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें गौरवपूर्ण ढंग से जीने के अवसर उपलब्ध करवाए।
वाईस चांसलर डा. एएस चावला ने कहा कि ब्रेल के बचपन में एक हादसे के दौरान उन की दोनों आंखों की रौशनी चली गई थी मगर उन्हें जिंदगी जीने के कला आती थी जिस कारण वह आज भी इतिहास में जिंदा हैं। उन्होंने घर बैठने की बजाए पढ़ाई शुरू की और नेत्रहीन युवकों के लिए फ्रांस रॉयल इंस्टीट्यूट से वजीफा प्राप्त किया। ब्रेल लुईस ने अपने छात्र जीवन में उन जैसे असंख्य लोगों के लिए एक लिपि विकसित की और 1824 में अपना काम लोगों के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

चावला ने बताया कि उसी इंस्टीट्यूट में लुईस ब्रेल ने प्रोफेसर के रूप में सेवाएं प्रदान कीं और एक संगीतकार के रूप में भी काम किया मगर अपना अधिकतर समय अपनी बनाई लिपि को बेहतर बनाने में लगाया। जिस लिपि को उन्होंने विकसित किया था वह आज नेत्रहीन लोगों के लिए एक अनमोल तोहफा है और कोई भी उसमें तब्दीली नहीं कर सका। प्रो वाईस चांसलर डा. बी एस भाटिया ने कहा कि वर्ष 2012 में ब्रेल लिपि में भारत में हिन्दी का पहला पाक्षिक ब्रेल समाचार पत्र ‘दृष्टि’ 325 विभागों के माध्यम से 20 हजार लोगों तक पहुंचाया गया। ब्रेल एक ऐसा कोड है जिस के मामय से न केवल सभी भाषाएं बल्कि हिसाब, संगीत और कंप्यूटर प्रोग्राम तक की पढ़ाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:04जीबीजीपी05: रिटम यूनिवर्सिटी में ब्रेल लिपि के जन्मदातालुईस ब्रेल के पर विचार चर्चा करते वाईस चांसलर डा. ए एस चावला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed