फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिजली दरों में इजाफा वापस ले सरकार: उद्यमी

बिजली दरों में इजाफा वापस ले सरकार: उद्यमी

Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में इजाफा वापस ले सरकार: उद्यमी
‘बिजली दरों में वृद्धि वापस ले सरकार’
विज्ञापन

लुधियाना। यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चर एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के बैनर तले औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बिजली दरों में वृद्धि और टू पार्ट टैरिफ पर मंथन किया गया। संगठनों से सरकार से मांग की है कि इस नई प्रणाली को रद्द किया जाए। यूसीपीएमए के प्रधान इंद्रजीत सिंह नवयुग का कहना है कि बिजली दरें बढ़ाने में मनमानी की जा रही है। दरों में इजाफा करके पावरकॉम ने सूबे के उपभोक्ताओं पर दो हजार करोड़ का बोझ डाला है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं पर बड़ी मार पड़ेगी। इस सेक्टर में 13 हजार मेगावाट बिजली की खपत है। अकेले इस सेक्टर पर पांच सौ करोड़ का बोझ पड़ा है। इसी तरह इंडस्ट्री पर सात सौ करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इस मौके पर बदीश जिंदल, मनजीत सिंह मठारू, जसविंदर सिंह बिरदी, डीके मेहता, कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed