फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खुले आसमान के नीचे पड़ा है लाखों बोरी धान

खुले आसमान के नीचे पड़ा है लाखों बोरी धान

Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे पड़ा है लाखों बोरी धान
खुले मेें पड़ा है लाखों बोरी धान
विज्ञापन

लिफ्टिंग नहीं होने से किसान परेशान, बढ़ रही नमी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
लिफ्टिंग न होने के कारण लाखों बोरी धान मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। दाना मंडी रायकोट सहित आसपास के खरीद केंद्रों में बेशक सरकार की आर से लाखों बोरी चावल की खरीद हो चुकी है लेकिन करीब दस दिन से न ही खरीद एजेंसियों ने किसान-आढ़तियों को अदायगी की और न ही लिफ्टिंग हुई।
आढ़ती एसोसिएशन रायकोट के प्रधान यशपाल बांसल ने बताया कि दो सप्ताह से धान की अदायगी न होने के कारण लेनदेन प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 24 घंटों में अदायगी और लिफ्टिंग की पूरी तरह से हवा निकल चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दाना मंडी मुल्लापुर मार्केट कमेटी दाखा के मुख्य यार्ड एवं अन्य खरीद केंद्र सुधार, हंबड़ा, तलवंडी कला, मंसूरा, चक्क कलां एवं आदी में पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, वेयर हाउस एवं पंजाब एग्रो की ओर से खरीदा गया सवा लाख से अधिक बोरी धान लिफ्टिंग न होने से खुले में पड़ा है। इसके अलावा भारी भरकम ढेर मंडियों में पड़े हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन से पड़ रही धुंध और खराब मौसम के कारण धान में नमी की मात्रा बढ़ गई है। आढ़ती जल्दबाजी में किसानों का धान बोरियों में भर कर काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शैलर मालिक अधिक नमी वाला धान लौटा रहे हैं। किसान, आढ़ती, खरीद इंस्पेक्टर और शैलर मालिक सबके लिए नमी वाला धान जी का जंजाल बन गया है। हालांकि मुल्लांपुर दाखा और उसके आसपास की मंडियों में अदायगी की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन लिफ्टिंग न होने से परेशानी जरूर है।

पनग्रेन एजेंसी के इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से शैलर एसोसिएशन की हड़ताल के कारण समस्या आ रही है। शैलर एसोसिएशन ने ही ट्रक यूनियन को ट्रक न भेजने के लिए प्रभाव में लिया हुआ था। अब हड़ताल खत्म हो गई है और लिफ्टिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed