{"_id":"5a919b974f1c1bbd218b4edd","slug":"111519491991-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाऊंसर की सुरक्षा घेरे में घूमते रहे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाऊंसर की सुरक्षा घेरे में घूमते रहे उम्मीदवार
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंसरों की सुरक्षा घेरे में घूमते रहे उम्मीदवार
कई वार्डों के उम्मीदवार ने रखे थे बाउंसर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम चुनाव मैदान में उतरे कई उम्मीदवार शनिवार को चुनाव वाले दिन बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में रहे। नगर निगम चुनाव दौरान पुलिस प्रशासन की तरफसे सुरक्षा कर्मी नहीं दिए जाते। इन चुनाव के दौरान पिछले समय के दौरान हो रही घटनाओं को देखते हुए उम्मीदवारों ने पहले ही अपने सुरक्षा के लिए कदम उठा लिए थे। उम्मीदवार पांच से दस तक बाउंसर अपने साथ लेकर चल रहे थे। कुछ उम्मीदवारों ने तो सुरक्षा के साथ साथ अपनी टशन के लिए बाउंसर रखे हुए थे।
शहर के वार्ड 75 से कांग्रेसी उम्मीदवार के अलग अलग पोलिंग बूथों के बाहर बाउंसर लगे नजर आए। इतना ही नहीं इस बार लोक इंसाफ पार्टी के मुख्य विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ भी बाउंसरों की एक पूरी टीम चल रही थी। जिन्होंने पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के सुरक्षा घेरे के बाहर विधायक बैंस और उनकी टीम को सुरक्षा दी हुई थी। इसके अलावा वार्ड नंबर 56 से लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार युवराज मल्होत्रा साबू ने भी अपने साथ बाउंसर रखे थे। जिनके साथ वह पूरा दिन पोलिंग बूथों पर अपने वार्ड में चक्कर निकालता रहा। वार्ड 75 में भी अकाली दल भाजपा के उम्मीदवार के पति भूपिंदर सिंह भिंदा के दफ्तर पर उनके साथ बड़ी संख्या में बाहरी नौजवान नजर आ रहे थे। कुछ उम्मीदवारों ने तो बाउंसरों को उनके ही काले लंग की पोशाक में रखा था लेकिन कई उम्मीदवारों ने बाउंसरों को सादे कपड़े में रखा हुआ था। ताकि बाकी लोगों को न पता चल सके कि यह बाउंसर है। लोग उनके समर्थक ही समझते रहे।