फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सुबह एवं शाम की धुंध में जन जीवन पर असर

सुबह एवं शाम की धुंध में जन जीवन पर असर

Thu, 04 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सुबह एवं शाम की धुंध में जन जीवन पर असर
सुबह-शाम की धुंध में जन जीवन पर असर
विज्ञापन

लगातार चल रही ठंडी हवाओं से कंपकपाने वाली ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नववर्ष में पड़ रही सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह शाम की धुंध के साथ चल रही ठंडी हवाओं के बीच कंपकपाने वाली ठंडी परेशान कर रही है। उधर मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा और सुबह शाम के वक्त घनी धुंध पड़ने का अनुमान है।

काबिलेजिक्र है कि नववर्ष से लगातार ही मौसम काफी सर्द बना हुआ है। वीरवार को भी सुबह के वक्त घनी धुंध थी, लेकिन वक्त के साथ धुंध की चादर हटी और हल्की धूप निखर आई। इस धूप की राहत में लुधियाना के लोगों ने खूब एंज्वाय किया, दिन भर धूप का आनंद लिया। आज शहर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 97 फीसदी और न्यूनतम 63 फीसदी रही। आने वाले 24 घंटों के दौरान भी हवा में नमी की मात्रा सामान्य से अधिक रह सकती है, इसके चलते सुबह और शाम के वक्त धुंध पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed