{"_id":"5c5db9a3bdec22738563e3b2","slug":"101549646243-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल तक शुरू हो जाएगा लाडोवाल मैगा फूड पार्क प्रोजेक्ट, 95 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल तक शुरू हो जाएगा लाडोवाल मैगा फूड पार्क प्रोजेक्ट, 95 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
मेगा फूड पार्क अप्रैल से शुरू होगा: सिब्बन
पंजाब के हर जिले में मिनी फूड पार्क बनाने की योजना
कलस्टर बनाकर निवेशक करे निवेश तो ज्यादा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लाडोवाल पंजाब एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सिब्बन सी ने शुक्रवार को कहा मेगा फूड पार्क अप्रैल के अंत तक काम करना शुरू कर देगा। वह शुक्रवार को बचत भवन में सूबे भर से पहुंचे निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने बताया मेगा पार्क में गोदरेज, टाइसन फूड्स, इस्कॉन बालाजी फूड और मीट मास्टर ने अपने प्रोजेक्ट लगभग पूरे कर लिए है। फूड पार्क में निवेशक भी यहां पर खरीद फरोख्त के लिए अपने कागजात पूरे कर रहे हैं। निवेशकों को चाहिए कि वह कलस्टर बनाकर इस क्षेत्र में निवेश करें, ताकी उन्हें सरकार की योजनाओं को पूरा लाभ मिल सके। सिब्बन ने बताया कि लाडोवाल मेगा फूड पार्क के साथ अमृतसर, होशियारपुर, अबोहर और तलवंडीसाबो में प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर तैयार किए जाएंगे।
मेगा फूड पार्क में निवेश करने वाले कारोबारी इन सेंटर का फायदा भी ले सकेंगे। जिला लुधियाना के अलावा अन्य जिलों में मिनी फूड पार्क बनाने की योजना है। इसके लिए कम से कम 10 एकड़ जमीन होनी चाहिए। इसके बावजूद पंजाब को अन्नदाता कहा जाता है। पंजाब अन्य प्रदेशों के मुकाबले कहीं ज्यादा पैदावार करता है। फसलों का रखरखाव ठीक नहीं होने के कारण हर साल अनाज खराब होता है। इसे फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इस मौके पर डीसी प्रदीप अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।