फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   20 कलाकारों ने पैशन ऑफ आर्ट में दिखाया हुनर

20 कलाकारों ने पैशन ऑफ आर्ट में दिखाया हुनर

Fri, 06 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
20 कलाकारों ने पैशन ऑफ  आर्ट में दिखाया हुनर
20 कलाकारों ने पैशन ऑफ आर्ट में दिखाया हुनर
विज्ञापन

गृहणियों को पैशन आफ आर्ट के माध्यम से सामने आने का मिला मौका
रंग, मूर्ति, पेपर क्वीलिंग, कैलेग्राफी और स्ट्रिंग आर्ट का दिखा संगम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अदा ग्रुप की ललिता, गीतांजलि, ऋषि, पूजा और चित्रा की ओर एटमोस्फेयर गैलरी में तीन दिवसीय पैशन आफ आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसमें किसी ने रंगों से पेंटिंग बनाई, तो किसी ने पेपर क्वीलिंग में हुनर दिखाया। वहीं गृहणियों ने भी अपनी कला को प्रस्तुत किया। इसमें कई महिलाएं ऐसी भी शामिल रहीं, जिन्होंने एग्जीबिशन में पहली बार भाग लिया। इसमें करीब 20 कलाकारों ने 60 कलाकृतियों में अपनी काबलियत दिखाई।
कलाकारों ने बुद्धा, गणेश, कृष्णा, फ्लोरल पेंटिंग, फोटोग्राफी, ऑयल और वॉटर कलर से पेंटिंग बनाई। 8 अप्रैल तक चलने वाली उक्त एग्जीबिशन में लुधियाना के करीब 18 कलाकार, चेन्नई और फरीदकोट से एक-एक कलाकार ने हिस्सा लिया। एग्जीबिशन का उद्घाटन भाई साहिब देवेंद्र सूद ने किया। उनके अलावा काउंसिलर महाराज सिंह राजी, जिला प्रधान रणबीर सिंह सैनी, सीनियर कांग्रेस नेता व भूतपूर्व काउंसिलर हेमराज अग्रवाल, रशी अग्रवाल, डीडी जैन कालेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. विजय लक्ष्मी अग्रवाल विशेषातिथि रहे। उन्होंने कलाकारों की ओर से बनाई कलाकृतियों की सराहाना की।
विज्ञापन

इस दौरान कंवर बेदी ने बताया कि वह बार प्रोफेशनली एग्जीबिशन में आई हैं। शादी के बाद उनके ब्रदर इन ला ने मूर्तिकारी में उनकी मदद की। 12 साल टीचिंग के बाद डीडी जैन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. विजय लक्ष्मी ने उन्हें मोटिवेट किया। फ्री टाइम में वह वेस्ट मैटीरियल, क्ले मिक्सचर व पुराने फैब्रिक की मदद से स्कलप्चर तैयार किए हैं। इससे स्टैचू आफ लिबर्टी, मां की गोद बच्चे का स्कलप्चर को प्रस्तुत किया है। कंवर बेदी ने बताया कि वह हमेशा से म्यूरल पेंटिंग बनाया करती थी, लेकिन क्लास के दौरान उन्होंने मूर्तिकारी सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बिरंगे धागों के इस्तेमाल से बनाई स्ट्रिंग आर्ट
डॉ. दलजीत कौर ने बताया कि वह पहली बार एग्जीबिशन में प्रोफेशनली भाग लेने के लिए पहुंची हैं। वह किसी भी चीज को अपनी ओर से बेहतरीन बनाने की कोशिश करती हैं। पेंटिंग का शौक स्कूल समय से ही था। जब भी समय मिलता वह पेंटिंग करतीं। शादी सेे पहले भी कई पेंटिंग बनाईं, परंतु सामने नहीं आ पाई। ललिता मैडम के कहने पर वह एग्जीबिशन में भाग ले पाई है। रंगबिरंगे धागों से इस्तेमाल से स्ट्रिंग आर्ट बनाई है। इसमें सिलक का धागा इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed