{"_id":"d75d3b03d396bea7277f869c8c4b4ea7","slug":"low-recovery-of-stamp-duty-50-tehsildars-line-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप ड्यूटी कम वसूली,50 तहसीलदारों पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप ड्यूटी कम वसूली,50 तहसीलदारों पर गाज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में स्टांप ड्यूटी कम वसूलने के मामले में राज्य के 50 तहसीलदार विभागीय कार्रवाई की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब राजस्व विभाग और पुनर्वास विभाग के सचिव बलराज सिंह सेखों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पेश किए हलफनामे में यह जानकारी दी है।
चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस एजी मसीह पर आधारित खंडपीठ ने एफिडेविट को रिकार्ड में लेकर मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
मामले की आगामी सुनवाई 17 जनवरी को निर्धारित की गई है।
पंजाब राजस्व विभाग और पुनर्वास विभाग के सचिव द्वारा पेश किए हलफनामे में आगे कहा गया है कि सरकार इस मामले पर गंभीर है।
पिछले पांच सालाें में 85 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में चार तहसीलदार और 9 नायब तहसीलदार दोषी पाए गए हैं।
सनद रहे कि सिरसा निवासी बलदेव सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर यह मामला उठाया है। याचिका में कहा गया है कि पंजाब में स्टांप ड्यूटी कम बसूलने के कारण राजस्व को भारी घाटा हो रहा है।
उन्होंने राजस्व अधिकारियाें पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।