{"_id":"5fbd266390ffed239eceaf8151ee0935","slug":"loksabha-election-124-application-recieved-for-13-loksabha-seats-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा की 13 सीटों के लिए कांग्रेसियों के 124 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा की 13 सीटों के लिए कांग्रेसियों के 124 आवेदन
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jan 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 124 कांग्रेसियों ने आगामी आम चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
आवेदनों पर विचार करने के लिए सोमवार को एआईसीसी महासचिव और पंजाब कांग्रेसी प्रभारी शकील अहमद की अगुवाई में हुई प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों का चयन करने के सभी अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दे दिए गए।
पटियाला लोकसभा सीट से किसी भी कांग्रेसी ने दावेदारी नहीं जताई है, अत: वहां से मौजूदा सांसद तथा केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर का पार्टी प्रत्याशी बनना लगभग तय है।
विज्ञापन
वहीं, बठिंडा लोकसभा सीट से शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और मौजूदा सांसद हरसिमरत कौर बादल को चुनौती देने के लिए 14 कांग्रेसी आगे आए हैं। इनमें पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगला और पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी प्रमुख हैं।
विज्ञापन