{"_id":"e2661c1769e649c0694d816f44a7fb75","slug":"lift-gangrape-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट देकर किया गैंगरेप
अमर उजाला
Updated Tue, 15 Oct 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जालंधर की एक 40 वर्षीय महिला को कार में लिफ्ट देकर चार लोगों ने उससे सामूहिक दुराचार किया। आरोपी महिला को सुनसान स्थान पर ले गए और गैंगरेप के बाद महिला को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला आरोपियों में से दो को पहचानती है, जिनके कहने पर ही उसने लिफ्ट लेना स्वीकार किया था। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दी है कि वह जालंधर सिटी में नकोदर चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी जोगिंदर सिंह जिंदी और छिंदी गांव चक्क तारे वाला वहां से गुजरे।
विज्ञापन
महिला दोनों को पहले से जानती थी। उनके साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी गाड़ी में सवार थे। जिंदी और छिंदी ने महिला को गाड़ी में लिफ्ट दी। नकोदर मलसियां मार्ग पर गांव लद्दड़ा के पास चारों ने सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी और महिला से सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
बाद में चारों उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद महिला का मेडिकल करवाया है और चारों आरोपियों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया है।