फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lady murdered in jalandhar

कातिलों ने नए 'कप्तान' का किया कुछ ऐसा स्वागत

Sat, 24 Aug 2013 01:30 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
जालंधर/ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
lady murdered in jalandhar

पंजाब में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि जालंधर में एक ओर नए कमिश्नर ने चार्ज लिया तो वहीं कातिलों ने एक महिला का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


वारदात बचिंत नगर में शुक्रवार दोपहर को हुई।

यहां अज्ञात लोगों ने एक महिला की बेसबॉल बैट और हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। कातिलों ने बैट से महिला के सिर और हथौड़ी से उसकी गर्दन पर हमला किया।

घटना का पता तब चला जब महिला का छोटा बेटा रमन ड्यूटी से रोटी खाने घर आया।

जैसे ही वह मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ तो पूरा प्रांगण खून से लथपथ था और उसकी माता गुरजीत कौर (43) बैड के पास तड़प रही थी। रमन ने मां को देख शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर सुनते ही मोहल्लावासी एकत्रित हो गए। रमन ने अपने भाई गिफ्टी और अपने पिता रणजीत सिंह को फोन पर सूचना दी।

इसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। मोहल्ले की ही रहने वाली महिला कुलविन्दर कौर ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर थाना नंबर आठ और एक के थाना प्रभारी पहुंचे। घटना स्थल पर डॉग और फिंगर प्रिंट माहिर भी पहुंचे और जांच की।

मोहल्ले की रानी ने बताया कि दोपहर करीब सवा 12 बजे एक छोटे कद का युवक, गुरजीत कौर के घर के बाहर खड़ा था। उसके हाथों में एक बैग था, जो अक्सर रिपेयर वाले लोग अपने पास रखते हैं।


घटना के समय पुलिस को अंदर से एक मोबाइल फोन भी मिला, जो टूटा हुआ था। मोबाइल फोन को तोड़ने का प्रयास किया गया था और उसकी बैटरी अलग पड़ी हुई थी।

घर के प्रांगण, दोनों कमरों और किचन तक में खून के छींटे पड़े हुए थे। घटनास्थल को देखने से लग रहा था कि घटना से पहले दोनों में हाथापाई हुई होगी। महिला के बाल भीगे हुए थे।

पुलिस को मौके पर से एक बेसबॉल बैट और हथौड़ी बरामद हुई है।

अंदर घर के सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। एसीपी बलकार सिंह का कहना है कि लूटपाट के  मकसद से यह हत्या नहीं की गई है, इसमें वजह कुछ और है।

नए कमिश्नर के चार्ज संभालते ही वारदात
अमृतसर से तबदील होकर जालंधर पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर राम सिंह ने शुक्रवार को अपना चार्ज संभाल लिया। इसी दौरान यह सनसनीखेज वारदात हो गई। दिनदहाड़े हत्या पुलिस के

लिए चुनौती बन गया है। शाम तक अधिकारी इलाके में डेरा जमाकर बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed