फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lady died for dowry demand

महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Wed, 09 Oct 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला, कपूरथ्ाला
अमर उजाला, कपूरथ्ाला Updated Wed, 09 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
lady died for dowry demand
गांव रायपुर अराईया में एक विवाहिता ने ससुरालवालों की ओर से दहेज प्रताड़ना से तंग आकर कोई जहरीली दवाई निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना सुभानपुर पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक अमनदीप कौर के पिता बलविंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ बेगोवाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बीते तीन वर्ष पूर्व परमजीत सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी गांव रायपुर अराईया के साथ किया था।


उनका दामाद इटली में स्थायी तौर पर रहता है। विवाह के कुछ समय बाद ही परमजीत सिंह ने उसकी पुत्री को दहेज लाने के लिए पीटना शुरू कर दिया।

वह अपनी पत्नी सुखविंदर कौर व पुत्र रणजीत सिंह के साथ पुत्री का हाल जानने के लिए उसके सुसराल गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके दामाद परमजीत सिंह शराब  पिए हुए था।
विज्ञापन


उसकी पुत्री ने बताया कि पति की मोटरसाइकिल की मांग से तंग होकर उसने जहरीली दवाई खाई है कुछ देर बाद उसकी बेटी की मौत हो गई।

उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अमनदीप कौर के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed